हिसार : ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ एचएसईबी वर्कर यूनियन ने किया प्रदर्शन

प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी करते कर्मचारी.

हिसार, 12 दिसंबर (Udaipur Kiran) . एचएसईबी वर्कर यूनियन की सेंट्रल काउंसिल के आह्वान

पर विद्युत नगर यूनिट के तहत आने वाली हेड ऑफिस सब यूनिट की ओर से विरोध प्रदर्शन किया

गया. यह प्रदर्शन सरकार की प्रस्तावित ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे

तक चला, जिसमें सैंकड़ों कर्मचारियों ने अपनी एकजुटता प्रदर्शित की.

प्रदर्शन की अध्यक्षता सब यूनिट प्रधान दिनेश कुमार ने की, जबकि सचिव कृष्ण

कुमार ने मंच का संचालन किया. इस दौरान विभिन्न सब यूनिटों और विद्युत नगर के पदाधिकारियों

ने कर्मचारियों को संबोधित किया और इस नीति के खिलाफ आवाज उठाई. विरोध प्रदर्शन को

संबोधित करते हुए केंद्रीय परिषद के उप महासचिव सतेंद्र सहारण ने शुक्रवार काे कर्मचारियों को ऑनलाइन

ट्रांसफर पॉलिसी के संभावित प्रतिकूल प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी और

इसे कर्मचारी-विरोधी करार दिया.

उपस्थित सभी कर्मचारी साथियों ने एकमत से ऑनलाइन ट्रांसफर

पॉलिसी को तुरंत प्रभाव से रद्द करने की पुरजोर मांग की. यूनियन ने स्पष्ट किया कि

यदि यह नीति वापस नहीं ली जाती है तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा. प्रदर्शन में मुख्य रूप से सर्कल सचिव जसवंत सिंह, सचिन भाकर, यूनिट प्रधान

सुभाष चंद्र, यूनिट सचिव राहुल राणा, वरिष्ठ उप प्रधान रणदीप मोर, उप प्रधान सुरेंद्र

सिंह, सुरेश कुमार, संगठनकर्ता विकास, सब यूनिट प्रधान राममोहन, सचिव मंजीत, सचिव विजय

वर्मा, सब यूनिट प्रधान सतीश बूरा, सचिव सत्यनारायण, काला सहसचिव, राजेन्द्र, प्रवेश,

दीपक राजकुमार, रमेश शर्मा, सुरेश यादव, ओमपाल, परवीन कुमारी, पूनम, सुलोचना, पूजा

चौहान, बीनू, सुमिता, विनिता, रेणू , पूनम यादव, रजनी आदि सहित सैंकड़ों कर्मचारी मौजूद

रहे.

(Udaipur Kiran) / राजेश्वर

Leave a Comment