Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

सिधौली पुलिस की मानवीय पहल, बिहार के गुमशुदा को परिजनों से मिलवाया

अपने परिजनों के साथ मंद बुद्धि का व्यक्ति

सीतापुर, 21 दिसंबर (Udaipur Kiran) । पुलिस की संवेदनशीलता और मानवीय चेहरे का एक सराहनीय उदाहरण जनपद सीतापुर के सिधौली थाना क्षेत्र में देखने को मिला, जहां गुमशुदा हालत में मिले एक मंदबुद्धि व्यक्ति को पुलिस ने रविवार को उसके परिजनों से सुरक्षित मिलाकर परिवार की खुशियां लौटा दीं।

पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के स्पष्ट निर्देश हैं कि थानों पर प्राप्त गुमशुदगी की सूचनाओं पर तत्काल और संवेदनशील कार्रवाई की जाए। इसी क्रम में थाना सिधौली पुलिस को कस्बे में घूमते हुए एक व्यक्ति मिला, जो अपना पता ठीक से नहीं बता पा रहा था। पूछताछ में उसका नाम इन्द्रजीत चौधरी, निवासी छत्तर दरवाजा, जिला औरंगाबाद (बिहार) होना सामने आया। जानकारी मिली कि वह 16 दिसंबर 2025 को घर से निकले थे और रास्ता भटककर सिधौली पहुंच गए।

सिधौली पुलिस ने उन्हें सुरक्षित थाना लाकर पूरी संवेदनशीलता के साथ उनके परिजनों की तलाश शुरू की। कड़ी मेहनत और सूझबूझ से पुलिस ने उनके पुत्र राहुल कुमार से मोबाइल पर संपर्क स्थापित किया और उन्हें सकुशल होने की सूचना दी। रविवार को परिजन सिधौली पहुंचे पुलिस ने इन्द्रजीत चौधरी को उनके पुत्र के सुपुर्द कर दिया।

अपने प्रियजन को सुरक्षित पाकर परिजनों की आंखें भर आईं। उन्होंने सिधौली पुलिस की इस मानवीय पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस सराहनीय कार्य में कांस्टेबल प्रमोद और कांस्टेबल विजय सिंह चौहान की भूमिका विशेष रूप से उल्लेखनीय रही।

यह घटना पुलिस और आमजन के बीच विश्वास और संवेदना की एक मजबूत मिसाल बनकर सामने आई है।

—————

(Udaipur Kiran) / Mahesh Sharma

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *