Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

गांजा के साथ पति-पत्नी गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपित की जानकारी देते डीएसपी

रांची, 14 दिसंबर (Udaipur Kiran) । रांची के सुखदेवनगर थाना पुलिस ने गांजा के साथ पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में सुजीत राय और रबिता देवी (दोनों पति-पत्नी) शामिल है। इनके पास से एक किलो 10 ग्राम गांजा, 7520 रुपये नकद, पैकिंग पलास्टिक, एक मोमबत्ती, दो माचीस, एक वेट मशीन,एक स्कूटी और मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय ने रविवार को बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिला था कि सुखदेवनगर थाना अन्तर्गत किशोरगंज रोड नंबर 09 स्थित सुजीत राय अपने घर के पास अवैध मादक पदार्थों का खरीद बिक्री कर रहा है। सूचना पर एक टीम का गठन किया गया। टीम ने छापेमारी कर पति-पत्नी को गांजा के साथ गिरफ्तार किया । दोनों ने पूछताछ में गांजा बेचने की बात स्वीकार की। गिरफ्तार अरोपित सुजीत राय पूर्व में भी गांजा के साथ गिरफ्तार होकर जेल जा चुका है।

—————

(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *