Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
BIHAR

अश्रुपूरित नेत्रों से मां भगवती को दी गई विदाई,नदी और तालाबों में किया गया प्रतिमा विसर्जित

अररिया फोटो: शोभायात्रा में मां भगवती की प्रतिमा के साथ भक्त

अररिया 2 अक्टूबर(Udaipur Kiran News) ।

शारदीय नवरात्र के अंतिम दिन गुरुवार को जिले के विभिन्न स्थानों पर मां भगवती की प्रतिमा का विसर्जन शोभायात्र निकालकर की गई।बड़ी संख्या में भक्तों और श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा में शामिल होकर मां का जयकारे के साथ प्रतिमा विसर्जित की गई।

अररिया शहरी क्षेत्र में हालांकि मौसम की बेरुखी को देखते हुए शुक्रवार को प्रतिमा विसर्जन का निर्णय लिया गया।जबकि अन्य शहरों और ग्रामीण इलाकों में मां भगवती की प्रतिमा को धूमधाम से विसर्जित किया गया।शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल रही।फारबिसगंज में ढोलबाजा और गीत संगीत के साथ भक्तों ने अश्रुपूरित नेत्रों से मां को अंतिम विदाई दी और मां से गुजारिश की कि अगले बरस फिर जल्दी से आना।

मां भगवती की प्रतिमा को साथ शोभायात्रा पूरे शहर का परिक्रमा कर निकली।फारबिसगन में सीताधार और मां वैष्णो देवी पूजा समिति सुल्तान पोखर के द्वारा मां भगवती की प्रतिमा सुल्तान पोखर में विसर्जित की गई।मां वैष्णो देवी पूजा समिति सुल्तान पोखर के द्वारा मां भगवती की प्रतिमा को भक्त अपने कंधों पर नगर का भ्रमण कराकर डोली के रूप में विसर्जित करती है।जिसे देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में भीड़ इकट्ठा होती है।वही बस स्टैंड सीताधार के पास नगर परिषद की ओर से विसर्जन को लेकर समुचित व्यवस्था की गई।जहां विभिन्न पूजा समितियों की ओर से स्थापित मां भगवती की प्रतिमा विसर्जित की गई।

प्रशासनिक स्तर पर प्रतिमा को गहरे जल तक ले जाने के लिए नाव के साथ गोताखोर की व्यवस्था की गई थी।जहां पूजा समिति के द्वारा प्रशासन को प्रतिमा सुपुर्द कर जल में विसर्जित की गई।वहीं विसर्जन स्थल पर मेला सा दृश्य रहा।जहां बड़ी संख्या में महिला और पुरुष भक्त शामिल रहे।विसर्जन को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के चाक चौबंद व्यवस्था रही।पूजा पंडाल से लेकर सभी प्रतिमा के साथ पुलिस बल की तैनाती की साथ विभिन्न चौक चौराहों पर पुलिस बल मजिस्ट्रेट के साथ प्रतिनियुक्त रहे।हालांकि मौसम के बदले स्वरूप और आकाश में गहने काले बादल को लेकर कई पूजा समितियों के द्वारा विलंब से प्रतिमा का उठाव किया गया बावजूद इसके शांतिपूर्ण ढंग से प्रतिमा विसर्जित की जा रही है।

(Udaipur Kiran) / राहुल कुमार ठाकुर

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *