Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HEADLINES

सारंडा जंगल में आईईडी विस्फोट, कोबरा 209 बटालियन के दो जवान घायल

घायल जवानों को लेजाते हुए

पश्चिमी सिंहभूम, 14 दिसंबर (Udaipur Kiran) । पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान रविवार को आईईडी विस्फोट की घटना सामने आई है। इस विस्फोट में कोबरा 209 बटालियन के दो जवान घायल हो गए हैं। घायलों की पहचान अलख दास और नारायण दास के रूप में की गई है।

पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक अमित रेणु ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि यह घटना सारंडा जंगल के बालिवा क्षेत्र में उस समय हुई, जब सुरक्षा बल नक्सल विरोधी अभियान चला रहे थे। इसी दौरान नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी में विस्फोट हो गया, जिससे दोनों जवान घायल हो गए।

उन्हाेंने बताया कि घटना के तुरंत बाद घायल जवानों को प्राथमिक उपचार दिया गया और बेहतर इलाज के लिए उन्हें एयरलिफ्ट कर रांची भेजा जा रहा है। उन्हाेंने बताया कि घायल जवानों का इलाज रांची स्थित राज अस्पताल में किया जाएगा।

आईईडी विस्फोट की घटना के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके में सतर्कता बढ़ा दी है। साथ ही नक्सलियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन को और तेज कर दिया गया है। पुलिस और सुरक्षा बलों द्वारा क्षेत्र में लगातार अभियान चलाया जा रहा है ताकि किसी भी तरह की दूसरी घटना को रोका जा सके।

—————

(Udaipur Kiran) / गोविंद पाठक

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *