Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

आईजी झांसी दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे उरई, लापरवाही बरतने पर चौकी इंचार्ज को लगाई फटकार

आईजी

उरई, 18 दिसंबर (Udaipur Kiran) । आईजी झांसी आकाश कुलहरि दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार को जालौन के मुख्यालय उरई पहुंचे। जहां उन्होंने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई की। इस दौरान उन्होंने दर्जनों फरियादियों की शिकायतें सुनीं और महिला संबंधी मामले में संतोषजनक कार्यवाही न करने पर चौकी इंचार्ज को फटकार लगाई। उन्होंने चौकी इंचार्ज विवेचक के खिलाफ विभागीय कार्यवाही के निर्देश दिए।

बता दें कि आईजी आकाश कुलहरि दो दिवसीय दौरे पर उरई पहुंचे। यहां पर उन्होंने खुद पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बैठकर पीड़ितों की फरियाद को सुना और तुरंत महिला अपराध संबंधी मामलों में तुरंत एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए। इस दौरान एक चौकी प्रभारी द्वारा लापवाही बरतने पर फटकार लगाते हुए विभागीय कार्यवाही के आदेश दिए। मीडिया बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि सर्दी के मौसम में चोरी की घटनाएं बढ़ जाती हैं ऐसे में दूसरे प्रदेश के चोर सीमा पार कर वारदातों को अंजाम देते हैं। हाल में ही एक गैग का खुलासा हुआ था जो मध्य प्रदेश के रहने वाले थे। पुलिस विभाग की तरफ से सीमा से सटे क्षेत्र के संबंधित आईजी को पत्र लिखा गया है। जिसमें विगत 5 सालों में अपराधों में लिप्त लोगों की हिस्ट्रीशीट खुलवाने के लिए कहा है। यहां की पुलिस सीमा से सटे बॉर्डर पर बैरिकेट बनाए हुए हैं और संदिग्धों पर नज़र रखते हैं। वहीं, उन्होंने कहा कि आईजीआरएस की शिकायतों की जांच और एसपी ऑफिस का निरीक्षण भी किया। यह दौरा वार्षिक निरीक्षण को लेकर किया गया। महिला संबंधी मामले में संतोषजनक कार्यवाही न करने पर चौकी इंचार्ज को फटकार लगाई गई और विभागीय कार्यवाही के निर्देश दिए गए।

—————

(Udaipur Kiran) / विशाल कुमार वर्मा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *