Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

साइबर सुरक्षा को मजबूत कर रहा आईआईटी कानपुर : प्रो मणींद्र अग्रवाल

कार्यक्रम के दौरान लिया गया छायाचित्र

कानपुर, 24 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । C3iHub के माध्यम से आईआईटी कानपुर देश की महत्वपूर्ण अवसंरचना को सशक्त बनाने के लिए निरंतर क्षमता निर्माण और उन्नत साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण के प्रति प्रतिबद्ध है। ऐसे सुव्यवस्थित प्रशिक्षण कार्यक्रम, जो शैक्षणिक विशेषज्ञता और वास्तविक साइबर सुरक्षा अनुभव को जोड़ते हैं, समय की आवश्यकता हैं और भारत के बंदरगाह एवं समुद्री क्षेत्र को उभरते साइबर खतरों से निपटने में सक्षम बनाएंगे। यह बातें बुधवार को आईआईटी कानपुर निदेशक प्रो मणींद्र अग्रवाल ने कही।

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर के अंतर्गत C3iHub ने इंडियन पोर्ट्स एसोसिएशन के अधिकारियों के लिए समुद्री साइबर सुरक्षा पर दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आईआईटी कानपुर – नोएडा एक्सटेंशन सेंटर में आयोजित हुआ।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य भारत के समुद्री और बंदरगाह क्षेत्र में साइबर सुरक्षा की तैयारियों को मजबूत करना और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे से जुड़े उभरते साइबर खतरों से निपटने की क्षमता विकसित करना था। प्रशिक्षण के दौरान नियामक एवं अनुपालन आवश्यकताओं, सोशल मीडिया खतरा विश्लेषण और डार्क वेब स्टडी, ओपन-सोर्स इंटेलिजेंस जांच और संदिग्ध प्रोफाइलिंग, डिजिटल फॉरेंसिक्स और घटना प्रतिक्रिया नेटवर्क सुरक्षा आंकलन तथा क्लाउड सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत सत्र आयोजित किए गए।

इस प्रकार की पहलों के माध्यम से C3iHub, आईआईटी कानपुर महत्वपूर्ण क्षेत्रों में साइबर सुरक्षा क्षमता निर्माण में अहम भूमिका निभा रहा है, जिससे भारत की डिजिटल विश्वसनीयता और समुद्री सुरक्षा को मजबूती मिल रही है।

(Udaipur Kiran) / रोहित कश्यप

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *