Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HEADLINES

मणिपुर में बीएसएफ और पुलिस के संयुक्त अभियान में अवैध हथियार और गोला-बारूद बरामद

Image of the Manipur, where Security Forces Seized Large Cache of Illegal Arms in Joint Operation.

इंफाल, 03 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मणिपुर में अवैध हथियारों के खिलाफ सुरक्षा बलों की सख्ती जारी है। इसी कड़ी में खुफिया जानकारी के आधार पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की मिजोरम–कछार फ्रंटियर की चोरांगछुआ यूनिट और मणिपुर पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया, जिसमें इंफाल पश्चिम जिले से बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए।

अभियान में शामिल अधिकारियों ने बताया कि इस कार्रवाई में तीन रायफल, दो पिस्तौल, एक हैंड ग्रेनेड, दस जिंदा कारतूस, चार वॉकी–टॉकी और बड़ी मात्रा में सक्रिय गोला-बारूद जब्त किए गए हैं। प्रारंभिक जांच में अनुमान है कि ये हथियार किसी उग्रवादी संगठन से जुड़े हो सकते हैं।

सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों ने कहा कि राज्य में शांति बहाल करने की दिशा में ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।—————

(Udaipur Kiran) / श्रीप्रकाश

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *