Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

अवैध कोडिन कफ सिरप मामला : पुलिस ने मेडिकल संचालकों को किया अलर्ट

गोष्ठी में पुलिस व मेडिकल स्टोर संचालक

झांसी, 14 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । जनपद में नकली एवं अवैध कोडिन युक्त कफ सिरप की रोकथाम तथा जनहित को दृष्टिगत रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में रविवार को थाना प्रेमनगर परिसर में एक जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी सदर रामवीर सिंह ने की, जबकि संचालन प्रभारी निरीक्षक प्रेमनगर रवि श्रीवास्तव ने किया।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी परिस्थिति में नकली अथवा अवैध कोडिन कफ सिरप का क्रय-विक्रय न किया जाए। केवल वैध स्रोतों से प्राप्त दवाओं का ही विक्रय करें तथा बिल व अभिलेखों का विधिवत संधारण सुनिश्चित करें। साथ ही अवैध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस या प्रशासन को देने को कहा गया।

गोष्ठी में मेडिकल स्टोर संचालक यूनियन अध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल, महामंत्री नितिन अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में मेडिकल स्टोर संचालक उपस्थित रहे। इस दौरान उपस्थित संचालकों को नकली व अवैध कोडिन युक्त कफ सिरप के दुष्प्रभावों, इसके अवैध क्रय-विक्रय से उत्पन्न सामाजिक व कानूनी परिणामों तथा शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों और वैधानिक प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी गई।

गोष्ठी के अंत में सभी मेडिकल स्टोर संचालकों ने शासन के निर्देशों का पूर्ण पालन करने तथा पुलिस प्रशासन को सहयोग देने का सर्वसम्मति से आश्वासन दिया।

—————

(Udaipur Kiran) / महेश पटैरिया

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *