Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
CHHATTISGARH

बोरई में अवैध धान खरीदी का राजफाश, 225.20 क्विंटल धान जब्त

धान जब्ती की कार्रवाई के बाद समूह में खड़े हुए विभागीय अधिकारी-कर्मचारी।

धमतरी, 23 दिसंबर (Udaipur Kiran) । राज्य स्तरीय उड़नदस्ता दल ने मंगलवार को नगरी विकासखंड अंतर्गत ग्राम बोरई में अवैध धान खरीदी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 225.20 क्विंटल धान जब्त किया है। यह कार्रवाई अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) नगरी, खाद्य निरीक्षक एवं मंडी अधिकारी–कर्मचारियों के संयुक्त दल द्वारा औचक निरीक्षण के दौरान की गई।

कार्रवाई में राज्य वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कार्मिक प्रबंधक रितेश कुमार अग्रवाल, आपूर्ति निगम के उप महाप्रबंधक गिरीश शर्मा तथा मार्कफेड के सहायक प्रबंधक परमेश्वर यादव शामिल रहे। प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई का नेतृत्व अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) नगरी प्रीति दुर्गम ने किया। उनके साथ खाद्य निरीक्षक नगरी विश्व प्रताप चंदेल एवं मंडी सचिव नगरी बी.आर. मंडई भी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान फर्म बाबूलाल चम्पालाल जैन, बोरई के गोदाम परिसर में 563 कट्टा धान, कुल 225.20 क्विंटल, अवैध रूप से खरीदा जाना पाया गया। उक्त धान को छत्तीसगढ़ कृषि उपज मंडी अधिनियम, 1972 के प्रावधानों के तहत विधिवत जब्त किया गया। जब्त धान को संचालक भीमराज जैन, बोरई की सुपुर्दगी में रखा गया है। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) नगरी प्रीति दुर्गम ने कहा कि समर्थन मूल्य व्यवस्था एवं मंडी अधिनियम का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी इसी तरह सख्त और निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि धान खरीदी व्यवस्था पारदर्शी बनी रहे और किसानों के हितों की रक्षा हो सके।

(Udaipur Kiran) / रोशन सिन्हा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *