Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
WEST BENGAL

बिष्णुपुर में बर्बता: लाॅरी ड्राइवर ने कार चालक दो किमी तक घसीटा

विष्णुपुर थाना अंतर्गत

बांकुड़ा, 19 दिसंबर (Udaipur Kiran) । बिष्णुपुर के एक नंबर कैंप क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां एक लारी चालक ने छोटी कार के चालक का कॉलर पकड़कर उसे करीब दो किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गया। गंभीर रूप से घायल कार चालक को बिष्णुपुर सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इलाके में भारी तनाव फैल गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक नंबर कैंप इलाके में सड़क किनारे खड़ी एक छोटी कार के पीछे एक लारी ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों चालकों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसी दौरान लारी चालक ने कार चालक का कॉलर पकड़ लिया और लारी चलाते हुए 60 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर करीब दो किलोमीटर तक उसे घसीटता ले गया।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग आक्रोशित हो उठे और लारी चालक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। घायल कार चालक को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि आरोपी लारी चालक और उसके खलासी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

स्थानीय निवासियों का आरोप है कि लारी चालक नशे की हालत में था। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यदि चालक नशे में नहीं होता तो इस तरह एक व्यक्ति को चलती गाड़ी से घसीटना संभव नहीं था। लोगों ने आरोपित के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने बताया कि दोनों वाहन एक नंबर कैंप क्षेत्र के बताए जा रहे हैं। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

—————

(Udaipur Kiran) / अभिमन्यु गुप्ता

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *