Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

एनसीआर : गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ दिसम्बर में वसूला गया चार लाख रुपए से अधिक का जुर्माना

गंदगी पर जुर्माना

प्रयागराज, 30 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । उत्तर मध्य रेलवे ने अपने स्टेशनों और रेल परिसरों में स्वच्छता बनाए रखने के लिए “स्वच्छ रेल, स्वच्छ भारत“ मिशन के तहत एक व्यापक अभियान चलाया है। दिसम्बर 2025 के दौरान, रेलवे ने गंदगी फैलाने और थूकने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। एक दिसम्बर से 28 दिसम्बर 2025 के बीच कुल 2,815 लोगों पर कार्रवाई की गई और इनसे कुल 4,04,800 रूपए की जुर्माना राशि वसूली गई।

यह जानकारी मंगलवार को वरिष्ठ जनसम्पर्क अधिकारी अमित मालवीय ने देते हुए बताया कि इस अवधि के दौरान 18 दिसम्बर को सबसे अधिक कार्रवाई हुई। जिसमें एक ही दिन में 170 मामले दर्ज किए गए और 22,050 रूपए का जुर्माना वसूला गया। यह अभियान प्रयागराज, झांसी और आगरा मंडलों में एक साथ चलाया गया।

पीआरओ ने कहा कि उत्तर मध्य रेलवे यात्रियों से अपील भी करता है कि वे स्टेशन और ट्रेनों के भीतर कचरा फैलाने के बजाय केवल निर्धारित डस्टबिन का ही उपयोग करें। सार्वजनिक स्थानों, सीढ़ियों और खिड़कियों से थूकना न केवल दंडनीय अपराध है, बल्कि यह स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक है। रेलवे प्रशासन का लक्ष्य केवल दंड देना नहीं, बल्कि यात्रियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में यह अभियान और भी कड़ाई से जारी रहेगा।

—————

(Udaipur Kiran) / विद्याकांत मिश्र

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *