Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

साली से शादी की जिद में जीजा मोबाइल टाॅवर चढ़ा,साली के आने पर उतरा नीचे

फोटो

औरैया, 22 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में सहार थाना क्षेत्र में सोमवार को एक युवक अपनी साली से शादी की मांग को लेकर मोबाइल टाॅवर पर चढ़ गया। टाॅवर पर युवक काे देख आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। घंटों हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद युवक साली के

आने पर नीचे टाॅवर से नीचे उतरा।

पिपरौली निवासी शहरुद्दीन उर्फ शेरा (30) पुत्र अब्दुल हमीद की शादी रूबी से हुई है और एक दो वर्षीय बेटा असद है। शहरुद्दीन काफी समय से साली से शादी की मांग कर रहा है, जिसे लेकर परिवार के लोग परेशान हैं। आज साली से शादी की जिद लेकर शहरुद्दीन सहार थाना क्षेत्र अंतर्गत

गाेपालपुर गांव में लगे माेबाइल टाॅवर चढ़ गया। युवक के टाॅवर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही सहार थाना प्रभारी रमेश सिंह और एसआई अब्दुल सत्तार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एहतियातन फायर ब्रिगेड और 108 एंबुलेंस को भी बुलाया गया। पुलिस ने घंटों युवक को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी मांग पर अड़ा रहा। आखिरकार पुलिस काे बेला थाना क्षेत्र से साली व अन्य परिवार वालाें काे बुलाना पड़ा, जिसके

बाद युवक टाॅवर से नीचे उतरा।

सहार थाना प्रभारी रमेश सिंह ने बताया कि टाॅवर पर चढ़े युवक काे उतारकर हिरासत में लिया गया है। जिससे थाने में पूछताछ की जा रही है। युवक के पिता अब्दुल हमीद ने बताया कि बेटे की इन हरकतों से पूरा परिवार मानसिक रूप से परेशान है।

—————

(Udaipur Kiran) कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *