कानपुर में ओवरलोडिंग व नियम उल्लंघन पर 14 वाहन सीज, 52 चालान और 8.78 लाख का लगा जुर्माना

कार्रवाई के दौरान पोलिकदौर प्रशासनिक अधिकारी

कानपुर, 09 दिसंबर (Udaipur Kiran) . Uttar Pradesh के जनपद कानपुर के बिल्हौर क्षेत्र में सड़क सुरक्षा और प्रवर्तन को लेकर एसडीएम संजीव दीक्षित की अगुवाई में मंगलवार को तड़के संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की. जांच के दौरान सड़क सुरक्षा के नियमाें की अनदेखी करने पर 14 ओवरलोडेड वाहनों को मौके पर सीज किया गया, जबकि 52 वाहनों के चालान विभिन्न अनियमितताओं में किए गए. ओवरलोड, अल्टरेशन, टायरों की कम गहराई, प्रेशर हॉर्न से शोर प्रदूषण, फिटनेस फेल, बीमा फेल और टैक्स फेल जैसी गंभीर कमियां सामने आईं. संयुक्त टीम ने कुल 8,78,500 का जुर्माना भी वसूला .

प्रशासन, पुलिस और परिवहन विभाग की टीम तड़के से ही मुख्य मार्गों पर मुस्तैद रही. अभियान में एसडीएम बिल्हौर, एआरटीओ प्रवर्तन, एसीपी बिल्हौर के साथ बिल्हौर और ककवन थानों की पुलिस फोर्स शामिल रही. एसडीएम जीव दीक्षित ने कहा कि भारी वाहनों की निगरानी और दस्तावेज़ सत्यापन करने का अभियान जारी रहेगा. सड़क सुरक्षा नियमों के पालन में किसी प्रकार की ढिलाई नहीं होने दी जाएगी.

(Udaipur Kiran) / रोहित कश्यप

Leave a Comment