Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
HimachalPradesh

पुरुष व महिला वर्ग में मंडी की टीम चैंपियन, खिताबी मुकाबले में हमीरपुर की टीम को दी शिकस्त

राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता की विजेता रही मंडी जिला की टीम को सम्मानित करते मुख्यातिथि।

मंडी, 14 दिसंबर (Udaipur Kiran) । राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के महिला व पुरुष वर्ग का खिताब मंडी जिला की टीम ने जीत लिया। रविवार को दो दिवसीय 20वीं राज्य स्तरीय सीनियर महिला व पुरुष खो-खो प्रतियोगिता बीएसएल सीनियर सेकेंडरी बीबीएमबी स्कूल सुंदरनगर में संपन्न हो गई। समापन समारोह में एससी एसटी कल्याण निगम के उपाध्यक्ष लाल सिंह कौशल ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत कर विजेता खिलाड़ियों को ट्राफी भेंटकर सम्मानित किया। ‌प्रतियोगिता के महिला व पुरुष वर्ग का फाइनल मुकाबला मंडी व हमीरपुर जिला की टीमों के मध्य खेला गया, जिसमें मंडी की टीमों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ट्राफी पर कब्जा किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मंडी जिला के खिलाड़ी हंसराज व आरुषि को बैस्ट प्लेयर आफ द टुर्नामेंट के खिताब से सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता में प्रदेशभर की 9 महिला व 10 पुरुष तथा हिमाचल प्रदेश पुलिस की महिला व पुरुष टीमों के लगभग 300 प्रतिभागियों भाग लिया। इस मौके पर हिमाचल प्रदेश खो-खो संघ के अध्यक्ष अभिषेक ठाकुर व महासचिव एलआर वर्मा ने मुख्यातिथि को शाल, टोपी व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान मुख्यातिथि ने ने युवाओं को नशे से दूर रहने का आह्वान किया और खो-खो को हरसंभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश खो-खो संघ के सदस्य प्रेम ठाकुर, मंडी जिला के महासचिव लक्ष्मी दत्त सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / मुरारी शर्मा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *