Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

अभाविप काशी प्रांत के अधिवेशन में शोभायात्रा बनी राष्ट्रीय एकता की प्रतीक, जगह-जगह लोगों ने की पुष्पवर्षा

पूर्वांचल विश्वविद्यालय में चल रही अभाविप सम्मेलन में विभिन्न प्रांतों से आए विद्यार्थी परिषद के छात्र छात्राओं द्वारा निकाला गया शोभा यात्रा
पूर्वांचल विश्वविद्यालय में चल रही अभाविप सम्मेलन में विभिन्न प्रांतों से आए विद्यार्थी परिषद के छात्र छात्राओं द्वारा निकाला गया शोभा यात्रा में शामिल राष्ट्रीय मंत्री अभय प्रताप सिंह , प्रांत मंत्री शिवम सिंह, काशी प्रांत अध्यक्ष महेंद्र त्रिपाठी और अन्य लोग
पूर्वांचल विश्वविद्यालय में चल रही अभाविप सम्मेलन में विभिन्न प्रांतों से आए विद्यार्थी परिषद के छात्र छात्राओं द्वारा निकाला गया शोभा यात्रा
पूर्वांचल विश्वविद्यालय में चल रही अभाविप सम्मेलन में मंच द्वारा संबोधित करते हुए राष्ट्रीय संगठन मंत्री आशीष चौहान
पूर्वांचल विश्वविद्यालय में चल रही अभाविप सम्मेलन को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय संगठन मंत्री आशीष चौहान

-परिसर का बदलता स्वरूप एवं हमारी भूमिका” सत्र में उभरी मूल्य आधारित शिक्षा की राह

जौनपुर, 30 दिसंबर (Udaipur Kiran) । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद काशी प्रांत का 65वाँ प्रांत अधिवेशन 29 से 31 दिसंबर के मध्य जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में अस्थायी रूप से बसाए गए ‘रानी अब्बक्का नगर’ में हो रहा है। मंगलवार को दूसरे दिन “परिसर का बदलता स्वरूप एवं हमारी भूमिका” विषयक भाषण सत्र में अभाविप के राष्ट्रीय संगठन मंत्री आशीष चौहान ने अपना मार्गदर्शक वक्तव्य दिया।

समानांतर सत्रों में भी इस विषय पर कार्यकर्ताओं एवं छात्र नेताओं द्वारा गहन विमर्श किया गया। भाषण सत्र के उपरांत मोहम्मद हसन पी.जी. कॉलेज से टी.डी. कॉलेज तक नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए लगभग 4 किलोमीटर लंबी भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसका जौनपुर के नागरिकों द्वारा सभी प्रमुख चौराहों पर पुष्पवर्षा एवं उत्साहपूर्ण जयघोष के साथ स्वागत किया गया।

अभाविप, काशी का प्रांतीय अधिवेशन 29 दिसंबर से प्रारंभ हुआ, जिसमें प्रांत के 18 सांगठनिक जिलों से लगभग 850 कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। मंगलवार शाम भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में “अलग भाषा-अलग वेश, फिर भी अपना एक देश” की भावना सजीव रूप में परिलक्षित हुई। काशी प्रांत के विभिन्न परिसरों से आए विद्यार्थियों ने अपने-अपने पारंपरिक वेश, लोकनृत्य, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं झांकियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति की विविधता और एकता का दिव्य दर्शन कराया। यात्रा के दौरान पूरा नगर “भारत माता की जय” एवं “कश्मीर से कन्याकुमारी, भारत माता एक हमारी” जैसे ओजस्वी नारों से गुंजायमान रहा। यह शोभायात्रा कोतवाली चौराहा, किला रोड, कीर्तिकुंज, ओलंदगंज, जेसिस चौराहा सहित प्रमुख मार्गों से होते हुए टी.डी. कॉलेज में संपन्न हुई।

शोभायात्रा के पश्चात टी.डी. कॉलेज ग्राउंड में खुला अधिवेशन आयोजित किया गया, जिसमें अभाविप के राष्ट्रीय मंत्री अभय प्रताप सिंह के नेतृत्व में विभिन्न जिलों एवं शैक्षणिक परिसरों से आए छात्र नेताओं ने शिक्षा, बांग्लादेशी घुसपैठ, समाज, युवाशक्ति एवं ‘ऑपरेशन सिंदूर’ जैसे विषयों पर अपना प्रेरक उद्बोधन दिया। इस अवसर पर अभाविप, काशी के प्रांत अध्यक्ष डॉ. महेंद्र त्रिपाठी तथा प्रांत मंत्री शिवम सिंह ने भी प्रतिनिधियों को संबोधित किया।

विभिन्न वक्ताओं में राष्ट्रीय मंत्री अभय प्रताप सिंह ने शैक्षणिक परिसरों की चुनौतियों, प्रांत मंत्री शिवम सिंह ने बांग्लादेशी घुसपैठ के राष्ट्रीय प्रभाव, प्रियांशु वर्मा ने ‘आज का युवा, कल का राष्ट्र-निर्माता’, शिवबाबू चौधरी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट की रोकथाम, आर. चित्रा ने ‘सशक्त नारी, समृद्ध भारत’ तथा शुभश्री रणजीत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर अपना प्रभावी वक्तव्य दिया। अंत में प्रांत अध्यक्ष डॉ. महेंद्र त्रिपाठी द्वारा आभार ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

(Udaipur Kiran) / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *