Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
BIHAR

रात के अंधेरे में अलाव और व्यवस्था का जायजा लेने डीएम निकले सड़क पर

अररिया फोटो:डीएम रात में जायजा लेते

अररिया 30 दिसम्बर(Udaipur Kiran) । अररिया में पछुवा हवा के साथ तेज सर्द शीतलहर है, जिसके कारण आम जनजीवन काफी प्रभावित है।

मौसम के पूर्वानुमान में 2 जनवरी तक मौसम के हालात और अधिक बिगड़ने के आसार हैं। जिला प्रशासन ने सर्द शीतलहर को लेकर नगर निकाय क्षेत्रों के साथ ग्रामीण इलाकों में ठंड से बचाव को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिया है। जिसके फलस्वरूप शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में अलाव की व्यवस्था की गई है और लोग अलाव के आग की तपिश से अपने शरीर को गर्म रखने की कवायद में लगे रहते हैं। इसके अलावा जिला प्रशासन के निर्देश पर जरूरतमंदों को कंबल का वितरण भी लगातार किया जा रहा है।

जिला प्रशासन के निर्देशों का कितना पालन हो रहा है,इसको लेकर नव पदस्थापित डीएम विनोद दूहन अचानक सोमवार रात को सड़क पर निकल पड़े।डीएम विनोद दूहन ने अररिया एवं फारबिसगंज अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न चौक–चौराहों पर जिला प्रशासन द्वारा की गई अलाव व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। जिला पदाधिकारी स्वयं रात के अंधेरे में सड़कों पर निकलकर अलाव स्थलों पर पहुंचे और वहां मौजूद लोगों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने फारबिसगंज पटेल चौक, फारबिसगंज जंक्शन, पोस्ट ऑफिस चौक तथा बस स्टैंड रोड, अररिया अनुमंडल अंतर्गत बस स्टैंड, सदर अस्पताल रोड सहित आदि स्थलों पर अलाव व्यवस्था का जायजा लिया।स्थानीय लोगों से प्रतिदिन अलाव जलने की स्थिति पूछी गई।डीएम की इस मानवीय पहल से जरूरतमंदों में राहत और भरोसे का भाव देखा गया।

मौके पर डीएम विनोद दूहन ने कहा कि शीतलहर से बचाव के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सजग है। किसी भी जरूरतमंद को सहायता की आवश्यकता होने पर तत्काल प्रशासन को सूचना देने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही नगर परिषद एवं संबंधित विभागों को रात्रि में भी प्रमुख स्थानों पर अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा बेसहारा लोगों की नियमित निगरानी करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि ठंड के पूरे मौसम में अलाव, कम्बल वितरण सहित सभी राहत कार्य लगातार जारी रहेंगे, ताकि कोई भी व्यक्ति ठंड से प्रभावित न हो।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा लगातार कंबल का वितरण जरूरतमंदों के बीच किया जा रहा है।

(Udaipur Kiran) / राहुल कुमार ठाकुर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *