Skip to content
Sunday, 1 November 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

हिंदू इकोनामिक फोरम की बैठक में हिंदुओं की आर्थिक उन्नति पर हुआ मंथन, 32 देशों के प्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा

मुंबई में संपन्न हुई हिंदू इकोनामिक फोर्म की सभा में विहिप के केंद्रीय प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य व क्षेत्र प्रमुख गौ रक्षा प्रमुख डॉ राजकमल गुप्ता।

– क्षेत्र प्रमुख गौ रक्षा प्रमुख डॉ राजकमल गुप्ता ने की चर्चा

मुरादाबाद, 21 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । हिंदू इकोनामिक फोरम की दो दिवसीय बैठक मुंबई में संपन्न हुई। इस बैठक में हिंदुओं की आर्थिक उन्नति से जुडे कई विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक से रविवार को लौटे विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य व क्षेत्र प्रमुख गौ रक्षा प्रमुख डॉ राजकमल गुप्ता ने बताया कि सभा में हिंदुओं की आर्थिक उन्नति तथा उसके समग्र विकास पर ध्यान केंद्रित किया गया।

डॉ राजकमल गुप्ता ने आगे बताया कि इस सम्मेलन में विश्व के 32 देशों के 550 हिन्दू प्रतिनिधियों ने भाग लिया जिसमें हिंदुओं की आर्थिक उन्नति तथा उसके समग्र विकास पर ध्यान केंद्रित किया गया । इसके माध्यम से भारत माता को परम वैभव तक पहुंचाने के लिए भारतीय उद्योगपतियों द्वारा विस्तार से चिंतन हुआ। इस बैठक में विभिन्न क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति सम्मिलित हुए जिसमें इन्होंने इस प्रकार की बैठक को निरंतर जारी रखने का आश्वासन दिया। हिंदू इकोनामिक फॉर्म के संस्थापक स्वामी विज्ञानानंद ने सफल बैठक के लिए सभी का आभार व्यक्त किया ।

(Udaipur Kiran) / निमित कुमार जायसवाल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *