Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

वर्ष 2025 में नोएडा पुलिस ने 387 परिवारों को टूटने से बचाया

फाइल फोटो : पुलिस कमिश्नर गौतम बुद्ध नगर

नोएडा, 15 दिसंबर (Udaipur Kiran) । नोएडा कमिश्नरेट पुलिस काउंसिलिंग के माध्यम से लगातार परिवारों को जोड़ रही है। इसी क्रम में वर्ष 2025 में पुलिस ने फैमिली डिस्प्यूट रिजोल्यूशन क्लीनिक (एफडीआरसी) के माध्यम से 387 परिवारों को टूटने से बचा लिया है। पुलिस का कहना है कि यह व्यवस्था लगातार चलती रहेगी।

एडीसीपी महिला सुरक्षा मनीषा सिंह ने साेमवार काे बताया कि जिले में तीन स्थानों पर एफडीआरसी का संचालन किया जा रहा है। यहां पारिवारिक विवादों से संबंधित मामलों में काउंसलिंग व मध्यस्थता कर पति पत्नी के बीच उपजे विवादों को दूर किया जाता है। वर्ष 2025 में अब तक सेक्टर-108, नॉलेज पार्क और चेरी काउंटी एफडीआरसी में पति-पत्नी के विवाद से संबंधित कुल 533 मामले सामने आए हैं। इनमें से काउंसलिंग कर 411 मामलों का निस्तारण कर दिया गया। शेष मामलों में मध्यस्थता की कार्रवाई अभी भी चल रही है। इस अवधि में महज 24 मामले ही ऐसे रहे जिनमें केस दर्ज किए गए। 387 मामलों का आपसी सहमति से समाधान हो गया। दावा है कि सामने आई शिकायतों में से महज पांच प्रतिशत मामले में पुलिस कार्रवाई की गई।

उन्होंने बताया कि गौतमबुद्घनगर कमिश्नरेट में पारिवारिक विवाद को सुलझाने के लिए फैमिली डिस्प्यूट रेजॉल्यूशन क्लीनिक (एफडीआरसी) का गठन वर्ष 2000 में किया गया था। इसके तहत कमिश्नरेट पुलिस एक्सपर्ट के साथ मिलकर घरेलू विवाद को लेकर पारिवारिक सदस्यों के बीच मध्यस्थता कराती है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह का कहना है कि नोएडा व ग्रेटर नोएडा में पारिवारिक, सामाजिक आधारों और बदलते परिवेश में घरेलू विवाद को सुलझाया जा रहा है। परिवार में दंपत्तियों के बीच विवाद के बाद काउंसिलिंग कराकर विधिक परामर्श के साथ समाधान किया जा रहा है। अब तीनों जोन में अलग-अलग फैमिली डिस्प्यूट रेजॉल्यूशन क्लीनिक बनाया गया है।

—————

हिन्दुस्थान/सुरेश

(Udaipur Kiran) / सुरेश चौधरी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *