Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

वाराणसी में दालमंडी दुकानदारों के चेहरों पर झलका खरीदारी से उत्साह, चौड़ीकरण की कार्रवाई का गम

दालमंडी के व्यापारी नेता इमरान बबलू और दूसरे व्यापारी

वाराणसी, 19 अक्टूबर(Udaipur Kiran News) । वाराणसी में दालमंडी की अवैध दुकानों को तोड़ने एवं चौड़ीकरण की कार्रवाई से पहले दीपावली की खरीदारी जोर-शोर से चल रही है। दालमंडी में जूता चप्पल, कपड़े, पटाखे, सजावटी सामान, इलेक्ट्रॉनिक झालर, बच्चों के कपड़े और घरेलू सामान की दुकानों पर वाराणसी के लोगों ने जमकर खरीदारी की है। बड़ी संख्या में लोगों के खरीदारी करने पहुंचने पर दुकानदारों में जहां उत्साह दिखाई दिया, वहीं दालमंडी चौड़ीकरण का दुख और गम भी झलकता दिखा।

इलेक्ट्रॉनिक झालर बेचने वाले अयूब ने बताया कि दालमंडी को बचाने के लिए हर कोशिश कर ली गई है लेकिन जिला प्रशासन एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारी कुछ भी सुनने को तैयार नहीं है। वाराणसी का सबसे सस्ता और अच्छा बाजार दालमंडी ही है। जहां हर हिंदू त्यौहार पर लोग कम पैसे में अपनी आवश्यकता की वस्तु की खरीदारी करते हैं। जिला प्रशासन को दालमंडी को चौड़ा करने के बजाय कोदई चौकी को चौड़ा करना चाहिए। वहां दुकान और मकान दोनों ही कम है।

दालमंडी में दुकान चलाने वाले व्यापारी नेता इमरान अहमद ने कहा कि जिला प्रशासन के पास मुख्य मार्गो को चौड़ा करने के विकल्प नहीं होने की बात सामने आई है। बेनिया बाग से गिरजाघर या मैदागिन से चौक को चौड़ा करने में विफल हो चुके जिला प्रशासन ने दालमंडी को आसान लक्ष्य समझकर चौड़ा करने का एक आदेश जारी कर दिया। दाल मंडी को चौड़ा करने की कार्रवाई को अभी भी रोका जा सकता है। इसके बदले दूसरे मार्गो को चौड़ा करके बाहर से आने वाले पर्यटकों को राहत देने का काम जिला प्रशासन करें।

—————

(Udaipur Kiran) / श.चन्द्र

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *