Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

वाराणसी रिजर्व पुलिस लाइन में ‘एक दीया बलिदानियों के नाम’ पर जला, परिसर रोशनी से हुआ जगमग

‘एक दीया बलिदानियों के नाम’ कार्यक्रम में दीप जलाते पुलिस कमिश्नर व विशिष्ट जन

– सवा लाख दीपों से दी शहीदों को श्रद्धांजलि

वाराणसी, 17 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । वाराणसी स्थित रिजर्व पुलिस लाइन में शुक्रवार शाम ‘एक दीया बलिदानियों के नाम’ कार्यक्रम के तहत देश की रक्षा में शहीद हुए पुलिसकर्मियों और बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में सवा लाख दीप जलाकर हर एक दीपक को एक शहीद के नाम समर्पित किया गया। पुलिस कमिश्नर, पुलिसकर्मी, प्रशिक्षु महिला आरक्षी और अन्य अधिकारियों की सहभागिता से पूरा पुलिस लाइन परिसर दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने इस अवसर पर कहा कि यह आयोजन उन वीर सपूतों को समर्पित है, जिन्होंने देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक दीपक हमारे वीर शहीदों के अदम्य साहस और बलिदान का प्रतीक है। यह कार्यक्रम उनके परिजनों के प्रति सम्मान और समाज की एकजुटता के लिए है। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों सहित नागरिकों ने भी भाग लिया एवं दीप जलाकर शहीदों को नमन किया। आयोजन के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि देश अपने वीरों के बलिदान को कभी नहीं भूलता और हर नागरिक उनके त्याग के प्रति कृतज्ञ है।

—————

(Udaipur Kiran) / श्रीधर त्रिपाठी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *