बढ़ती ठंड के मद्देनजर डीसी के निर्देश पर हुई अलाव की व्यवस्था


रामगढ़, 17 दिसंबर (Udaipur Kiran) । रामगढ़ जिले में बढ़ती ठंड के मद्देनजर डीसी फ़ैज़ अक अहमद मुमताज के निर्देश पर बुधवार की शाम अलाव की व्यवस्था की गई। डीसी ने अधिकारियों को जिले के विभिन्न क्षेत्रों, प्रमुख चौक चौराहों व सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया। इसी क्रम में बुधवार को रामगढ़ शहर अंतर्गत विभिन्न स्थलों सहित अन्य स्थलों, विभिन्न प्रखंडों के प्रमुख चौक चौराहों पर अलाव की व्यवस्था की गई।
—————
(Udaipur Kiran) / अमितेश प्रकाश



