Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

आगामी त्योहारों के मद्देनजर मुरादाबाद रेल मंडल से होकर चलेंगी चार फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें

रेलवे भर्ती परीक्षा के मद्देनजर मुरादाबाद, देहरादून और अलीगढ़ जंक्शन से होकर चलेंगी 18 विशेष ट्रेनें

मुरादाबाद, 15 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बुधवार को बताया कि आगामी त्योहारों के मद्देनजर चार फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। ट्रेन 04731-04732 श्रीगंगानगर-समस्तीपुर और ट्रेन 04729-04730 श्री गंगानगर-गोरखपुर चलेगी।

सीनियर डीसीएम ने आगे बताया कि ट्रेन 04731 श्री गंगानगर स्टेशन से 19 अक्टूबर से 2 नवम्बर के बीच प्रत्येक रविवार को और ट्रेन 04732 समस्तीपुर से 21 अक्टूबर से 4 नवम्बर के बीच प्रत्येक मंगलवार को चलेगी दोनों ट्रेन तीन-तीन फेरे लगाएगी।

वही ट्रेन 04729 श्री गंगानगर स्टेशन से 23 अक्टूबर से 30 अक्टूबर के बीच प्रत्येक गुरुवार को चलेगी और रेलगाड़ी 04730, 24 अक्टूबर से 31 अक्टूबर के बीच प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी दोनों ट्रेन दो-दो फेरे लगाएगी।

(Udaipur Kiran) / निमित कुमार जायसवाल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *