Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

जरूरतमंदों के लिए खुला निःशुल्क वस्त्र बैंक ‘नेकी की दीवार’ का शुभारंभ

फोटो

औरैया, 14 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जिले में सर्दी को ध्यान में रखते हुए समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति (रजि.) के तत्वाधान में

रविवार को अटल आश्रय गृह में “नेकी की दीवार” निःशुल्क वस्त्र बैंक का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. राज्यवर्धन शुक्ला, संस्थापक वृद्धाश्रम एवं ऑक्सफोर्ड शिक्षा प्रसार संस्थान ने दीप प्रज्वलन कर किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि व समाजसेवी अभिषेक गुप्ता उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता शिवकुमार पुरवार ने की।

मुख्य अतिथि डॉ. शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा कि विचित्र पहल सेवा समिति ने पर्यावरण, जल संरक्षण तथा आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग जैसे कार्य सराहनीय हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि अपने अनुपयोगी, लेकिन अच्छे वस्त्र, वस्त्र बैंक में दान कर जरूरतमंदों की मदद करें। सर्दी को देखते हुए कार्यक्रम में मौजूद बुजुर्गों को कंबल वितरित किए गए।

महिला शाखा तुलसी “सखी ग्रुप” की सदस्यों ने जरूरतमंद बच्चों को उनके नाप के स्वेटर, कोट व कैप भेंट किए। विशिष्ट अतिथि अभिषेक गुप्ता ने कहा कि खुले आसमान के नीचे जीवन यापन करने वालों के लिए अटल आश्रय में सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं और वस्त्र बैंक से जरूरतमंदों को बड़ी राहत मिलेगी।

अजीतमल से आए अखिलेश दीक्षित व विवेक दुबे ने 21 बुजुर्गों को कुर्ता-पायजामा का नया कपड़ा भेंट किया। संस्था के अध्यक्ष रानू पोरवाल ने दानदाताओं से आगे आने की अपील की। संस्थापक आनंद नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि अटल आश्रय में प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक वस्त्र संग्रह किया जाएगा। समापन पर अध्यक्ष राजीव पोरवाल ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

—————

(Udaipur Kiran) कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *