देश में एचआईवी-एड्स का बढ़ता खतरा चिंता का विषय : जेपी

रांची, 13 दिसंबर (Udaipur Kiran) । प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के नेता जेपी पांडेय ने बिहार सहित देश के कई राज्यों में एचआईवी-एड्स के बढ़ते मामलों पर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि यदि स्वास्थ्य मंत्रालय और राज्य सरकारें समय रहते ठोस कदम नहीं उठाती हैं, तो स्थिति और भयावह हो सकती है।
पांडेय ने कहा कि भारत सरकार ने वर्ष 2030 तक एचआईवी-एड्स उन्मूलन का लक्ष्य रखा है, लेकिन वर्तमान हालात में यह सपना अधूरा प्रतीत हो रहा है। बिहार के समस्तीपुर जिले में 7400 से अधिक बच्चों, महिलाओं और पुरुषों में एचआईवी संक्रमण के मामले सामने आना बेहद चिंताजनक संकेत है। उन्होंने बताया कि अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, पंजाब और बिहार जैसे राज्यों में नशीली दवाओं के सेवन और असुरक्षित सुई के कारण संक्रमण बढ़ने की रिपोर्ट मिल रही है।
उन्होंने कहा कि इसकीी रोकथाम के लिए जागरूकता, नशाखोरी पर रोक, सुरक्षित यौन व्यवहार, गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच और केंद्र–राज्य सरकारों के समन्वित प्रयास बेहद जरूरी है।
—————
(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar



