Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

भारत तभी आत्मनिर्भर बनेगा जब हर नागरिक स्थानीय उत्पादों को अपनाने का संकल्प लेगा : सांसद

मंच पर संकल्प दिलाते सांसद रमेश अवस्थी व अन्य का छायाचित्र

कानपुर, 14 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । अब समय आ गया है जब स्वदेशी को केवल एक विचार नहीं, बल्कि एक जीवनशैली के रूप में अपनाया जाए। अब समय है कि स्वदेशी को स्वदेश से जोड़ा जाए। भारत तभी आत्मनिर्भर बनेगा जब हर नागरिक स्थानीय उत्पादों को अपनाने का संकल्प लेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का आत्मनिर्भर भारत का संकल्प तभी साकार होगा जब हम सब मिलकर स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देंगे। यह बातें मंगलवार को सांसद रमेश अवस्थी ने कही।

मोतीझील स्थित स्वदेशी मेले में आज भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं कानपुर नगर के सांसद रमेश अवस्थी ने सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचकर मेले का अवलोकन किया तथा स्वदेशी उत्पादों को अपनाने का संकल्प दिलाया। भाजपा नेतृत्व के निर्देश पर चल रहे स्वदेशी जनजागरण अभियान के अंतर्गत स्वदेशी मेले के तीसरे दिन सांसद रमेश अवस्थी के नेतृत्व में महानगर एवं मोर्चा प्रकोष्ठ के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने मेले में लगे स्वदेशी उत्पादों के स्टॉलों का भ्रमण कर उत्पादकों का उत्साहवर्धन किया।

मेले में आयोजित स्वदेशी चौपाल का संचालन राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने किया। चौपाल को सम्बोधित करते हुए सांसद रमेश अवस्थी ने कहा कि जब भारत आत्मनिर्भर बन जाएगा, तब भारत को विश्व गुरु बनने से कोई नहीं रोक सकेगा। सांसद ने मेले में लगे स्टॉलों से मिट्टी, गोबर, कपड़े, जूट एवं अन्य स्वदेशी सामग्री की खरीददारी कर स्थानीय उत्पादकों को प्रोत्साहित किया।

इस अवसर पर भाजपा के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। जिनमें जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित, शिवराम सिंह, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी, रामदेव शुक्ला, जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा, मनीष त्रिपाठी, जसविंदर सिंह, गणेश शुक्ला, अनुराग शुक्ला, पवन दीक्षित, वीरेंद्र दिवाकर, एल.बी. पटेल, बिट्टू परिहार, दीपांकर मिश्रा, आकाश शुक्ला, प्रमोद विश्वकर्मा, जन्मेजय सिंह ,पारस मदान उपेंद्र शुक्ला, सीमा एमबीए, अनीता त्रिपाठी अनुप्रिया दोषी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

(Udaipur Kiran) / रोहित कश्यप

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *