Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HEADLINES

इंडिगो संकट फिलहाल जारी रहेगा, साढ़े 500 से ज्यादा उड़ानें रद्द होने से यात्रियों के सामने भारी परेशानी

इंडिगो की उड़ान सेवाएं फिलहाल बाधित रहेंगी

नई दिल्ली, 5 दिसंबर (Udaipur Kiran) । पिछले तीन दिनों से जारी इंडिगो एयरलाइन के परिचालन का संकट फिलहाल जारी रहने के आसार हैं। इससे हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। एयरलाइन ने माना है कि वे क्रू की समस्या का अंदाजा नहीं लगा सके और योजना बनाने के स्तर पर उनसे गलती हुई।

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो बीते तीन दिनों से क्रू की कमी के कारण समस्याओं का सामना कर रही है। इससे इंडिगो के ऑपरेशन बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं और हजारों की संख्या में यत्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

हालात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि एक दिन पहले गुरुवार को दिल्ली-मुंबई समेत 10 से ज्यादा एयरपोर्ट पर 550 से ज्यादा उड़ानें रद्द हुई। दिल्ली और मुंबई के अलावा बेंगलुरु, हैदराबाद, कोलकाता, चेन्नई, गोवा, जयपुर और इंदौर एयरपोर्ट से इंडिगो की उड़ानें रद्द हुईं। इससे प्रभावित यात्रियों ने कई जगहों पर हंगामा किया।

—————

(Udaipur Kiran) पाश

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *