Skip to content
Sunday, 1 November 2026
BREAKING
HimachalPradesh

इंदौरा के विधायक ने बाढ़ से हुए नुकसान का मुद्दा सदन में उठाया

तपोवन विधानसभा भवन।

धर्मशाला, 04 दिसंबर (Udaipur Kiran) । तपोवन में चल रहे शीत सत्र के दौरान वीरवार को इंदौरा के विधायक मलेंद्र राजन द्वारा प्वाइंट ऑफ ऑर्डर के तहत बरसात में आई बाढ़ से इंदौरा में हुए नुकसान का विषय सदन में उठाया। सदन में अपनी बात रखते हुए विधायक ने कहा कि इस दौरान इंदौरा की तारा खड्ड का पानी शहरी रियाहशी इलाकों में पहुंच गया। मण्ड क्षेत्र में भी भारी बाढ़ के कारण फसलों, जमीनों सहित संपत्ति को भी काफी नुकसान हुआ है। व्यास नदी के रास्ता बदलने से इंदौरा में तीन से चार स्थानों में पुल बनाने की जरूरत पड़ गई है। विधायक ने कहा कि इंदौरा में विशेष राहत पैकेज प्रदान किया जाए।

उन्होंने पौंग डैम से हो रहे नुकसान को लेकर बांध प्रबंधन से भी उचित राहत राशि प्राप्त की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि सीएम की ओर से पैकेज जारी किया गया, जिसे जल्दी प्रदान किया जाए। वहीं सदन में विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि इस विषय पर उचित कार्रवाई के लिए निर्देश दिए जाएंगे।

(Udaipur Kiran) / सतेंद्र धलारिया

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *