इंदौरः अपर मिशन संचालक ने किया स्वास्थ्य संस्थाओं का निरीक्षण

इंदौरः अपर मिशन संचालक ने किया स्वास्थ्य संस्थाओं का निरीक्षण

इंदौर, 10 दिसम्बर (Udaipur Kiran) . अपर मिशन संचालक मनोज कुमार सरियाम ने बुधवार को इंदौर में स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता एवं गुणवत्ताओं के संबंध में वस्तुस्थिति जानने के लिए विभिन्न स्वास्थ्य संस्थाओं का भ्रमण किया.

अपर मिशन संचालक डॉ. मनोज सरियाम द्वारा शासकीय शहरी Chief Minister संजीवनी क्लिनिक आजाद नगर इंदौर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने संस्था में पदस्थ मेडिकल ऑफिसर डॉ. आर. एस. बोध से प्रदाय की जाने वाली सेवाओं की जानकारी ली गई. उन्होंने ए.एन.सी. रजिस्टर एवं ओ.पी.डी. स्लीप बैंक का अवलोकन कर संतोषजनक व्यक्त किया. साथ ही ओ.पी.डी. संख्या एवं गर्भवती पंजीयन संख्या लेकर प्रसन्नता व्यक्त की. उन्होंने संस्था में उपलब्ध उपकरणों , सुविधाओं, साफ-सफाई की भी सराहना की तथा भविष्य में भी इसी प्रकार कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया.

बुधवार को अपर मिशन संचालक सरियाम द्वारा जिला अस्पताल इंदौर का निरीक्षण किया गया. इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों का अवलोकन किया और मरीजों को प्रदान की जा रही सेवाओं की गुणवत्ता की समीक्षा की. अपर मिशन संचालक द्वारा एनसीडी विभाग में रजिस्टर एवं पोर्टल संचालन, एनआरसी में डाइट वितरण एवं साफ-सफाई तथा फोकल प्वाइंट आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की. उन्होंने दवाई वितरण केंद्र का निरीक्षण करते हुए निर्देश दिए कि मरीजों को किसी भी प्रकार से दवाईयों की कमी न हो, इसके लिए नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए.

इसके पश्चात उन्होंने नवीन भवन का निरीक्षण किया तथा साइट इंजीनियर को फरवरी 2026 तक निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए. साथ ही कीमोथेरेपी विभाग का निरीक्षण किया तथा डॉ. विभुति पाठक से चर्चा कर कैंसर मरीजों को प्रदान की जा रही सेवाओं की जानकारी प्राप्त की. उन्होंने DEIC में संचालित Umang Counselling Centre, Child Physiotherapy Unit तया अन्य सेवाओं का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं की सराहना की.

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. माधव प्रसाद हासानी, सिविल सर्जन जिला अस्पताल डॉ. गिरधारी लाल सोधी, आरएमओ डॉ. सतीश नेमा, तथा अस्पताल प्रबंधक प्रज्ञेश भट्ट सहित अन्य अधिकारी एवं स्टाफ उपस्थित रहे.

मनोज कुमार सरियाम ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. माधव प्रसाद हासानी के साथ Chief Minister संजीवनी क्लिनिक द्रविड़ नगर एम.ओ.जी. लाइन पर ओ.पी.डी. सेवाओं और दवाई वितरण की व्यवस्था का निरीक्षण किया गया. साथ ही राष्ट्रीय कार्यक्रमों की जानकारी ली गई और कार्यों की सराहना की गई. इस दौरान आयुष चिकित्सक डॉ. तपस्या मिश्रा एवं स्टाफ मौजूद था.

(Udaipur Kiran) तोमर

Leave a Comment