Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

बच्चों को मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत दी गई जानकारी

बच्चों के लिए मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत एक बहुत ही रचनात्मक कार्यक्रम का आयोजन

हरदोई, 23 सितम्बर (Udaipur Kiran News) । मंगलवार को गुरु गोरखनाथ इंटर कॉलेज में बच्चों के लिए मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत एक रचनात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस के तहत बच्चों को पाक्सो एक्ट बाल एवं शोषण से बचाव प्यूबर्टी चेंज तथा मेंसुरेशन हाइजीन के बारे में विधिवत बताया गया।

बच्चों ने पूरे कार्यक्रम में रुचि लेते हुए जानकारी ग्रहण की एवं भविष्य में जानकारी प्रयोग करने का आश्वासन भी दिया।

कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर की इंचार्ज रूबी देवी एवं पल्लवी मिश्रा ने बच्चों को गुड टच और बैड टच के बारे पोस्टर के माध्यम से डिटेल में समझाया और बताया। बच्चियों की सुविधा का ध्यान रखते हुए उनको सैनिटरी नैपकिंस भी विद्यालय की तरफ से वितरित किए गए।

कार्यक्रम का संचालन समाधान अभियान की निदेशक सौम्या द्विवेदी ने किया। कार्यक्रम के क्रियान्वयन का पूरा श्रेय गुरु गोरखनाथ इंटर कॉलेज की डायरेक्टर अनुराधा मिश्रा को जाता है तथा प्रिंसिपल मोहिनी मिश्रा ने अपना पूरा सहयोग दिया।

सौम्य द्विवेदी ने विद्यालय निदेशक अनुराधा मिश्र को सतर्क रहें सुरक्षित रहें पास्को ज्ञान पुस्तक और समाधान अभियान पुस्तक भेंट की। विद्यालय की प्रिंसिपल ने मिशन शक्ति के लिए आई बहनों का आभार ज्ञापित किया।

(Udaipur Kiran) / अंबरीश कुमार सक्सेना

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *