Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

इनरव्हील क्लब ऑफ ने चलाया स्वच्छता अभियान

डब्बे का किया गया वितरण

रामगढ़, 15 दिसंबर (Udaipur Kiran) । शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के उद्देश्य से इनरव्हील क्लब ऑफ के तत्वाधान में सोमवार को पर्यावरण संरक्षण को लेकर स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत खाली तेल, घी के 30 कंटेनरों 15-15 किलोग्राम क्षमता का पुनर्चक्रण कर उन्हें उपयोगी डस्टबिन में परिवर्तित किया गया। डस्टबिन को शहर के मेन रोड पर खाद्य सामग्री और नाश्ते की दुकान लगाने वाले विक्रेताओं को वितरित किया गया। ताकि लोग कचरा सड़कों पर न फेंकें और सड़कें स्वच्छ बनी रहें।

इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष नमिता श्रॉफ, जनेशा वडेरा, निधि चौधरी, नीरू साहनी, रंजू अग्रवाल, अनुराधा श्रॉफ सहित अन्‍य मौजूद थे।

मौके पर क्लब की अध्यक्ष नमिता श्रॉफ ने स्वच्छ भारत अभियान और पर्यावरण संरक्षण को लेकर पुनर्चक्रण के महत्‍व की जानकारी दी। उन्‍होंने बताया कि पुनर्चक्रण जैसे छोटे प्रयास भी समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। खाद्य विक्रेताओं को डस्टबिन उपलब्ध कराकर उन्हें स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। विक्रेताओं ने इनरव्हील क्लब ऑफ रामगढ़ की इस पहल की सराहना करते हुए आश्वासन दिया कि वे डस्टबिन का नियमित उपयोग करेंगे और ग्राहकों को भी सड़क पर कचरा न फेंकने के लिए जागरूक करेंगे। यह पहल शहर को स्वच्छ और पर्यावरण-अनुकूल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

—————

(Udaipur Kiran) / अमितेश प्रकाश

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *