Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

मीरजापुर में स्वारोजगार को रफ्तार, निवेश मित्र पर त्वरित निस्तारण के निर्देश

जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार

मीरजापुर, 17 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जिले में स्वारोजगार को बढ़ावा देने और उद्योगों को गति देने के उद्देश्य से बुधवार को जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना सहित उद्योग विभाग की सभी योजनाओं में ऋण वितरण लक्ष्य समय पर पूरा कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि युवाओं को रोजगार से जोड़ना शासन की प्राथमिकता है, ऐसे में बैंकों को किसी भी स्तर पर ढिलाई नहीं बरतनी चाहिए।

जिलाधिकारी ने निवेश मित्र योजना (एकल मेज व्यवस्था) के तहत प्राप्त उद्यमियों के आवेदनों को प्राथमिकता पर निस्तारित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि निवेश मित्र का उद्देश्य उद्यमियों को एक ही मंच से सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें विभागों के चक्कर न लगाने पड़ें। जिले में विभिन्न विभागों से संबंधित 74 आवेदन समयसीमा के भीतर लंबित हैं, जिन्हें शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए गए हैं।

सीएम युवा योजना, एमवाईएसवाई और ओडीओपी योजना के तहत प्राप्त आवेदनों को भी समयबद्ध स्वीकृति और ऋण वितरण सुनिश्चित करने को कहा गया, ताकि अधिक से अधिक युवा आत्मनिर्भर बन सकें। इसके साथ ही औद्योगिक इकाइयों से जुड़ी सड़क, बिजली, पेयजल, जाम और अन्य आधारभूत समस्याओं के समाधान के निर्देश भी दिए गए।

जिलाधिकारी ने कहा कि उद्योगों का विकास ही जिले की आर्थिक मजबूती की नींव है और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

—————

(Udaipur Kiran) / गिरजा शंकर मिश्रा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *