Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
BIHAR

अंतर महाविद्यालय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आगाज, जेएलएन कालेज व एसवीपी कालेज फाइनल में पंहुचा

कुलसाचिव खिलाडीओ से परिचय प्राप्त करते

डेहरी आन सोन, 5 दिसंबर (Udaipur Kiran) । स्थानीय जवाहर लाल नेहरू कॉलेज में शुक्रवार को वीर कुँवर सिंह विश्वविद्यालय के तत्वाधान में अंतर महाविद्यालय बालक बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारम्भ हुआ। दो दिवसीय इस खेल प्रतियोगिता में आधे दर्जन महाविद्यालयों के खिलाडी भाग लिया।

प्रतियोगिता में मेजबान जवाहर लाल नेहरू कालेज,सासाराम के शंकर कालेज व शेरशाह कालेज,एस.भी. पी कॉलेज भभुआ,एस पी जैन कॉलेज सासाराम, एच.डी. जैन कॉलेज, आरा की टीम शामिल है।

प्रतियोगिता का उद्घाटन विश्वविद्यालय के कुलसाचिव प्रो राधा कृष्ण शर्मा ने फीता काट कर किया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय खेलो को बढ़ावा देने को लगातार प्रयास कर रहा है l उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल अनुशासन ,आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास का सबसे बड़ा माध्यम है।

उन्होंने खिलाड़ियो को हमेशा खेल की भावना से खेलने की सलाह दी। खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा खेल संस्कृति के विकास पर जोर दिया ।

उन्होंने कहा कि प्रतिस्पर्धा की भावना नेतृत्व क्षमता और सकारात्मक सोच विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।

श्री शंकर कालेज व शेरशाह कालेज के कप्तान ने टॉस उछाल प्रतियोगिता मैच का शुभारभ किया l श्री शंकर कॉलेज सासाराम ने शेरशाह कॉलेज सासाराम को 21/7, 21/13 से पराजित किया। वही क्वार्टर फाइनल के दूसरे मैच में एसबीपी कॉलेज भभुआ ने एसपी जैन कॉलेज सासाराम को 18/21 21/6,21/5 एसपी जैन कॉलेज सासाराम को पराजित किया। पहले सेमीफाइनल मैच में जवाहरलाल नेहरू कॉलेज ने श्री शंकर कॉलेज सासाराम को 21/11, 21 /14 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया ।

वहीं दूसरे सेमीफाइनल मैच में एसवीपी कॉलेज भभुआ ने एच डी जैन कॉलेज आरा को 21/8, 21/9 से पराजित कर फाइनल में पहुंचे। कॉलेज के खेल प्रभारी प्रोफेसर कन्हैया सिंह के अनुसार शनिवार को फाइनल मैच जवाहरलाल नेहरू कॉलेज और एस वी पी कॉलेज भभुआ के बीच खेला जाएगा।

खेल के शुभारंभ होने के पूर्व कॉलेज के प्राचार्य डॉ शैलेंद्र कुमार ओझा ने कुलसचिव समेत आगत अतिथियों का स्वागत किया ।उन्होंने विश्वविद्यालय द्वारा बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए इस कॉलेज को चयन को लेकर प्रसन्नता जताई।

मौके पर रोहतास महिला कॉलेज सासाराम के प्राचार्य अशोक कुमार सिंह, महिला कॉलेज डालमियानगर के प्राचार्य डॉ अशोक कुमार एसपी जैन कॉलेज के प्रचार प्राचार्य प्रो नवीन कुमार गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज नौहट्टा के प्राचार्य प्रो संजय त्रिपाठी प्रो कमलनयन सिंह, प्रो फरीद आलम, प्रो समेत कालेज के सभी शिक्षक और कर्मी मौजूद थे। मैच रेफरी इंद्र कुमार बाघा, मैच निर्णायक निशांत कुमार एव राकेश कुमार थे ।

—————

(Udaipur Kiran) / उपेन्द्र मिश्रा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *