Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

अल्पसंख्यक होने के कारण इरफान हैं भाजपा के निशाने पर : सोनाल

सोनाल शांति की फाइल फोटो

रांची, 22 दिसंबर (Udaipur Kiran) । भाजपा की राजनीति जिस धर्मांधता के मुद्दे पर टिकी है उसी आधार पर लगातार स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर इरफान अंसारी को निशाना बनाया जा रहा है।

उक्त आरोप लगाते हुये प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने सोमवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि इरफान अंसारी के अल्पसंख्यक समुदाय से होने के कारण ही वह भाजपा के निशाने पर रहते हैं। उन्होंने कहा कि गैर अल्पसंख्यक समुदाय से आने वाले उन्हीं के दल के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री भानु प्रताप शाही स्वास्थ्य विभाग के करोड़ों रुपये के घोटाले में जेल की सैर कर चुके हैं, लेकिन उनका घोटाला भाजपा को नहीं दिखता है। उन्होंंने कहा कि घोटाला करने वालों को भाजपा अपना ब्रांड एंबेसडर बनाती है।

सोनाल ने कहा कि पूर्व स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी के कार्यकाल में स्वास्थ्य व्यवस्था के लचर हालत को जनता ने देखा है। भाजपा के शासनकाल में रिम्स में मरीजों को जमीन पर खाना दिया जाता था, स्वास्थ्य मंत्री को एएनएम जीएनएम के बारे में पता नहीं होता था,रिम्स और अन्य जिला अस्पताल मूलभूत सुविधाओं की बाट जोह रहे थे और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री अपने निजी चिकित्सा महाविद्यालय की ऊंची इमारत खड़ी कर रहे थे।

वर्तमान सरकार के कार्यकाल में रांची का सदर अस्पताल अपनी स्वास्थ्य सुविधाओं और चिकित्सकीय व्यवस्था से देश में अग्रणी पायदान पर आ गया है। इसकी कार्य प्रणाली की जानकारी लेने अन्य राज्यों के प्रतिनिधि झारखंड आते हैं। उन्‍होंने कहा कि स्वास्थ्य के मामले में भाजपा को अपने उजाले दामन में लगे काले दाग को देखना चाहिए तब किसी पर उंगली उठानी चाहिए।

—————

(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *