Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

धनतेरस पर जमकर हुई धन की वर्षा, अनुमानित दो हजार से ज्यादा की हुई बिक्री

बिरहाना रोड स्थित बाजार में दिखी लोगों से भरी खचाखच भीड़

कानपुर, 19 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । धनतेरस पर औद्योगिक नगरी कानपुर में 2000 करोड़ से ज्यादा की बिक्री हुई है। जिसमें शहरवासियों ने सोना, चांदी, गाड़ियां, बर्तन, कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, मिठाईयां, लक्ष्मी गणेष की मूर्तियों से लेकर रोजमर्रा के जीवन मे प्रयोग होने वाले आइटमों की जमकर खरीदी करी। दुकानदारों की माने तो जीएसटी में कम होने के चलते भी ग्राहकों का रुझान बढ़ा है। देर रात तक शहर की प्रमुख बाज़ारों में ग्राहकों की भारी भीड़ देखने को मिली। इसी के चलते बाजार भी गुलजार रहे।

धनतेरस पर शहर में काफी चहल पहल देखने को मिली जहां रात भर लोगों ने जमकर खरीददारी करी। शहर के प्रमुख बाज़ारों गोविंदनगर, किदवई नगर, गुमटी, नवीन मार्केट, बिरहाना रोड, चौक सर्राफा, लालबंगला, बर्रा, नौबस्ता,कल्याणपुर, एक्सप्रेस रोड, मनीराम बगिया इत्यादि बाज़ारों में ग्राहकों का तांता देखने को मिला।

धनतेरस पर लोग घरों के लिए बर्तन भी खरीदते हैं। जिनमें स्टील के अलावा पीतल बर्तनों की भी खरीदारी की जाती है। शहर के हटिया बर्तन बाजार, भूंसाटोली समेत तमाम फुटकर बाज़ारों में लोगों ने जमकर खरीदारी करी। हटिया स्थित बर्तन विक्रेता अतुल कुमार गुप्ता ने बताया कि बाजार में आये हुए ग्राहक स्टील और पीतल के अलावा फूल और कांसे के बर्तन भी खरीद रहे हैं।

वहीं बात की जाए आभूषण बाज़ारों की तो चौक सर्राफा बाजार और बिरहाना रोड समेत तमाम बाज़ारों में भी ग्राहकों की भारी भीड़ देखने को मिली। जहां इन बाज़ारों में पांव रखने की जगह नहीं थी। तो वहीं ज्वेलरी शोरूमों में बैठने और खरीदारों को सामान दिखाने और बेचने में दुकानदार संघर्ष करते हुए नजर आए।

इसी तरह से दो पहिया और चार पहिया वाहनों के शोरूमों में भी ग्राहकों की भारी भीड़ देखने को मिली। जहां पर लोगों ने जमकर खरीदारी करी। वहीं स्कूटी लेने आये ग्राहक राम जी शर्मा ने बताया कि वह पिछले दो महीनों से गाड़ी लेने की सोच रहे थे। हालांकि अपने हिन्दू धर्म में धनतेरस पर कुछ नया खरीदने की परंपरा है। इसलिए उन्होंने आज के दिन को चुना है।

इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को लेकर भी लोगों में काफी क्रेज देखने को मिला। जहां बिरहाना रोड, गोविंदनगर, लालबंगला, किदवई नगर, स्वरूप नगर, कल्याणपुर इत्यादि बाज़ारों में टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खरीदने के लिए लोगों की भीड़ देखने को मिली।

इसके अलावा लइया, खीले और गट्टा भी खरीदने को लेकर बाज़ारों में भीड़ उमड़ पड़ी इसके अलावा भगवान की मूर्तियां, रेडीमेड कपड़े, खाने पीने के स्टालों इत्यादि जगहों पर रौनक देखने को मिली।

सुरक्षा की दृष्टि से पूरे शहर में पुलिस का कड़ा पेहरा देखने को मिला। बाज़ारों में मनचलों और किसी भी प्रकार की अव्यवस्थाओं से निपटने के लिए चप्पे चप्पे पर पुलिस फ़ोर्स तैनात रही। शहर में भीड़भाड़ को देखते हुए कई जगहों पर रुट भी डायवर्ट किया गया था। इसके अलावा दूर तक सुरक्षा व्यवस्था को परखने के लिए घुड़सवार पुलिस की भी तैनाती की गई थी।

(Udaipur Kiran) / रोहित कश्यप

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *