Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
BIHAR

नप सशक्त स्थायी समिति की बैठक में निर्णय,कर्मचारियों को सरकार के मानदेय वृद्धि का मिलेगा लाभ

अररिया फोटो:नप की सशक्त स्थायी समिति की बैठक

अररिया, 29 दिसम्बर(Udaipur Kiran) ।

फारबिसगंज नगर परिषद कार्यालय के चेयरमैन के चैंबर में सशक्त स्थायी समिति की बैठक चेयरमैन वीणा देवी की अध्यक्षता में सोमवार को हुई।जिसमें 11 बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया।

गत बैठक की संपुष्टि के साथ ही शुरू हुई नप सशक्त स्थायी समिति की बैठक में गणतंत्र दिवस के मौके पर 25 और 26 जनवरी को होने वाले कार्यक्रम और झंडोत्तोलन को लेकर विचार विमर्श किया गया।बैठक में कर्मचारी संघ के पत्रांक 09 दिनांक 17.11.25 पर विचार करते हुए बिहार सरकार की ओर से निर्धारित न्यूनतम मानदेय वृद्धि के आधार पर मानदेय वृद्धि का लाभ देने पर सहमति प्रदान की गई।बैठक में वार्ड संख्या 4,5,7,8,10,13,16,17 एवं 23 के पार्षदों के आवेदनों पर भी सकारात्मक रूप से विचार विमर्श किया गया। इसके अलावा वार्ड संख्या 3 में सोनू राय के घर से महेश शर्मा के घर तक आरसीसी नाला निर्माण कार्य कराने,वार्ड संख्या छह में डॉ निर्मल झा के घर से जितेंद्र नारायण प्रसाद के घर तक सड़क और नाला निर्माण कार्य कराने पर विचार करते हुए सहमति दी गई। मेला रोड में सीता धार पल पर रेलिंग निर्माण, नगर परिषद गेट से डॉ विनोद मिश्रा के घर एवं स्वर्गीय गुलाब साह के घर से मोती सिंह के घर तक पैबर्स ब्लॉक सोलिंग लगाने,नगर परिषद के पुराने भवन के रंग रोगन कराने का भी निर्णय लिया गया।वहीं पेंशनर भवन तक सड़क निर्माण कार्य को लेकर योजना संख्या 60/2016-17 और 67/2023-24 की निविदा को निरस्त करने का निर्णय लिया गया।जबकि कार्यपालक पदाधिकारी के पत्रांक 2385 दिनांक 22.12.2025 में वार्ड से सफाई कर्मचारियों को हटाने वाले मामले पर उसे आमसभा की बैठक में लाने का निर्णय लिया गया।

बैठक में मुख्य पार्षद वीणा देवी,उप मुख्य पार्षद नूतन भारती,सशक्त स्थायी समिति सदस्य मनोज सिंह,गणेश गुप्ता,मो.इस्लाम,प्रभारी प्रधान सहायक कामख्या नारायण सिंह उर्फ कुंदन सिंह,सहायक लेखापाल रजनीश कुमार रंजन,सिटी मैनेजर शशि आनंद मौजूद थे।

(Udaipur Kiran) / राहुल कुमार ठाकुर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *