Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
CHHATTISGARH

जगदलपुर : महापौर ने पल्स पोलियो अभियान का किया शुभारंभ

महापौर ने बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर पल्स पोलियो अभियान का किया शुभारंभ

जगदलपुर, 21 दिसंबर (Udaipur Kiran) । बस्तर जिले में रविवार को पोलियो के खिलाफ जंग को और मजबूत बनाने के लिए राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत पोलियो की दवा पिलाई जा रही है। पल्स पोलियो अभियान के तहत जगदलपुर शहर के तिरंगा चौक में महापौर संजय पाण्डे ने बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर राष्ट्रीय पल्स पोलियोअभियान का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर संजय बसाक, डॉ सी मैत्री, डॉ मीनल, रीना लक्ष्मी, पी डी बस्तिया, मितानिन, एएनएम सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। रविवार 21 दिसंबर को इस मेगा अभियान के तहत बस्तर जिले में 0 से 5 वर्ष के 1 लाख 24 हजार 377 बच्चों को पोलियो की जीवन रक्षक दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिला प्रशासन ने सुनिश्चित किया है कि कोई भी बच्चा वंचित न रहे।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय बसाक ने बताया कि जिले में कुल 498 बूथ स्थापित किए गए है, जिनमें जगदलपुर शहरी क्षेत्र में 72 बूथ शामिल हैं। इसके अलावा, 100 सुपरवाइजर, 1992 टीकाकरण कार्यकर्ताओं, 20 मोबाइल टीम और 24 ट्रांजिट टीम तैनात की गई है। विशेष रूप से उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों पर नजर रखी जा रही है। मोबाइल टीमें बाजारों, मेला-मड़ई, ईंट भट्टों, भवन निर्माण स्थलों, घुमंतु बसाहटों, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर आने-जाने वाले बच्चों को दवा पिलाई जाएगी। सीएमएचओ डॉ. बसाक ने बताया कि विभिन्न विभागों के मैदानी अमले के साथ समन्वय स्थापित कर प्रचार-प्रसारसे माताएं स्वयं अपने बच्चाें काे लेकर सेंटर तक पंहुचकर दवा पिला रही हैं। उन्हाेने कहा कि यह अभियान न केवल पोलियो को जड़ से समाप्त करेगा, बल्कि हर्ड इम्युनिटी को मजबूत बनाकर वातावरण में मौजूद वाइल्ड पोलियो वायरस को निष्क्रिय कर देगा।

—————

(Udaipur Kiran) / राकेश पांडे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *