Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
CRIME

जगदलपुर : पेपर खराब होने से परेशान छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

मृतक साधना पटेल की फाईल फाेटाे

जगदलपुर, 20 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जिले के परपा थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम घाटपदमुर भाटीगुड़ा में पेपर खराब होने के चलते परेशान एक छात्रा ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

परपा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घाटपदमुर निवासी साधना पटेल उम्र 18 वर्ष कक्षा 12वीं में साइंस की पढ़ाई कर रही थी, अभी कुछ दिनों से उनकी अर्धवार्षिक परीक्षाएं चल रही थी। परीक्षा में कुछ पेपर खराब होने के चलते काफी तनाव में चल रही थी, इसके अलावा परिजनों को भी इस बात की जानकारी थी। परीक्षा के समाप्त होने के बाद से लगातार परेशान थी। आज शनिवार को छात्रा ने कमरे में साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। जिसके बाद घर में मौजूद अन्य लोगों ने आवाज सुनकर जब दरवाजे से देखा तो वह फंदे में झूल रही थी, जिसके बाद उसे वहां से निकालकर अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका का परिवार सब्जी बेचने का काम करता है, जबकि उसकी बड़ी बहन पीएससी की पढ़ाई कर रही है। छात्रा के अचानक से उठाए इस कदम के चलते परिजनों से लेकर दोस्तों, रिश्तेदार दुखी हैं।

—————–

(Udaipur Kiran) / राकेश पांडे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *