Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में जैत्र सिंह ने गणित में प्राप्त किया स्वर्ण पदक

छात्र जैत्र सिंह पिता सौरभ सिंह एवं मां दीपिका सिंह

लखनऊ, 19 दिसंबर (Udaipur Kiran) । लखनऊ के लिए यह अत्यंत गौरव का विषय है कि न्यू साउथ वेल्स, सिडनी (ऑस्ट्रेलिया) स्थित प्रतिष्ठित पररामाटा वेस्ट पब्लिक स्कूल के कक्षा-2 के छात्र जैत्र सिंह ने गणित विषय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। 15 दिसंबर 2025 को जैत्र ने सिडनी में अध्ययनरत विभिन्न देशों से आए विद्यार्थियों को पीछे छोड़ते हुए गणित उपलब्धि स्वर्ण पदक–2025 प्राप्त किया। यह जानकारी शुक्रवार को पर्यावरण वैज्ञानिक तथा स्कूल ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज, लखनऊ के महानिदेशक डॉ. भरत राज सिंह ने दी।

उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि जैत्र की असाधारण प्रतिभा, सतत परिश्रम और अनुशासन का सशक्त प्रमाण है। केजी और प्रथम वर्ष में गोल्ड मेडल प्राप्त कर उसने न केवल अपने विद्यालय का नाम रोशन किया है, बल्कि अपने परिवार और लखनऊ को भी गौरवान्वित किया है। कम उम्र में ऐसी उपलब्धि हासिल करना उसकी मेहनत और लगन को दर्शाता है, जो अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है।

जैत्र सिंह, सौरभ सिंह एवं दीपिका सिंह के सुपुत्र हैं, जो वर्तमान में ऑस्ट्रेलिया में कार्यरत हैं। वे भारत के प्रतिष्ठित वरिष्ठ पर्यावरण वैज्ञानिक तथा स्कूल ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज, लखनऊ के महानिदेशक डॉ. भरत राज सिंह के पौत्र हैं। परिवारजनों, शिक्षकों और शुभचिंतकों ने जैत्र की इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

(Udaipur Kiran) / रोहित कश्यप

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *