Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
BIHAR

कर्तव्य में लापरवाही बरतने के आरोप में जलालपुर थानाध्यक्ष हुए लाइन हाजिर

Sp office

सारण, 5 दिसंबर (Udaipur Kiran) । वरीय पुलिस अधीक्षक डॉक्टर कुमार आशीष ने कर्तव्य में लापरवाही बरतने के आरोप में जलालपुर थानाध्यक्ष पुलिस अवर निरीक्षक चंदन कुमार राम को तत्काल प्रभाव से पद से हटाकर लाइन हाजिर कर दिया है। यह कार्रवाई जलालपुर थाना क्षेत्र में बंदर की हत्या से संबंधित वायरल वीडियो और मैसेज की जाँच के क्रम में सामने आई है।

सारण पुलिस द्वारा जाँच में यह पाया गया कि थानाध्यक्ष चंदन कुमार राम ने बंदर की हत्या की इस गंभीर घटना को अपेक्षित गंभीरता से नहीं लिया। उन पर यह भी आरोप है कि उन्होंने इस संबंध में समय पर वन विभाग को सूचना उपलब्ध नहीं कराई जो उनके कर्तव्य में बड़ी चूक थी। लापरवाही के इस मामले में पुलिस अवर निरीक्षक चंदन कुमार राम से निलंबन विभागीय कार्यवाही के विरुद्ध स्पष्टीकरण माँगा गया था।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा उनके समर्पित स्पष्टीकरण को असंतोषजनक पाया गया। नतीजतन उनके विरुद्ध विभागीय जाँच प्रारम्भ कर दी गई है। उन्हें थानाध्यक्ष, जलालपुर के पद से हटाते हुए पुलिस केन्द्र, सारण वापस किया गया है।

सारण पुलिस ने इस कार्रवाई के माध्यम से एक सख्त संदेश दिया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कर्तव्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा ऐसा करने वाले सभी पुलिस पदाधिकारी, कर्मी के विरूद्ध उचित एवं कठोर कार्रवाई की जाएगी। वन्यजीवों से जुड़े मामलों को भी पुलिस अब पूरी गंभीरता से ले रही है।

—————

(Udaipur Kiran) / धनंजय कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *