Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

रामगढ़ के दोनों जिनालयों में धूमधाम से मना जन्म कल्याण महोत्सव

पूजा में शामिल लोग
पूजा में शामिल लोग

रामगढ़, 15 दिसंबर (Udaipur Kiran) । 23वें तीर्थंकर भगवान 1008 श्री पारसनाथ जी का जन्म कल्याण महोत्सव सोमवार को रामगढ़ शहर के मेन रोड स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर और रांची रोड स्थित पारसनाथ जिनालय में श्री दिगंबर जैन समाज के तत्वाधान में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान जैन धर्म के दो तीर्थंकर 1008 श्री चन्द्रप्रभु भगवान और उपसर्ग विजेता 1008 श्री पारसनाथ भगवान के जन्म एवं तप कल्याणक बहुत ही उत्साह एवं भक्तिमय तरीके से आयोजित की गई।

महोत्सव का शुभारंभ दोनों जिनालयों में श्री जी की प्रतिमाओं का जलाभिषेक कराकर विश्वशांति की भावना से प्रेरित होकर शांतिधारा की गई। स्वर्ण कलश से जलाभिषेक का मुख्य कार्यक्रम मूलवेदी पर विराजित भगवान पार्श्वनाथ की प्रतिमा वाले जिनालय रांची रोड में आयोजित किया गया।

इन्हें मिला जलाभिषेक और शांतिधारा करने का सौभाग्य

जलाभिषेक का सौभाग्य रांची रोड जिनालय में योगेश सेटी, निशा जैन सेठी परिवार एवं राजेन्द्र जैन, राजेश चूड़ीवाल परिवार को प्राप्त हुआ। वही, शांतिधारा का सौभाग्य जय प्रकाश जैन, सुभाष बड़जात्या एवं पाना देवी सेठी परिवार को प्राप्त हुआ। जबकि, रामगढ़ जिनालय में जलाभिषेक का सौभाग्य विद्याप्रकाश जैन, पद्म छाबड़ा परिवार, इन्द्रमणी देवी चूड़ीवाल, राजेन्द्र जैन, राजेश चूड़ीवाल एवं जय कुमार जैन, सुभाष बड़जात्या परिवार को प्राप्त हुआ एवं शांतिधारा का सौभाग्य पुष्पा अजमेरा, शांतिलाल जैन, राकेश पांड्या परिवार एवं अजय जैन, बंटी जैन परिवार को प्राप्त हुआ।

सभी धार्मिक आयोजन दोनों जिनालयों में पंडित राजेश शास्त्री के सानिध्य में संपन्न हुए। धार्मिक आयोजन के बाद पारसनाथ जिनालय में सामूहिक अल्पाहार का आयोजन किया गया।

भगवान पारसनाथ के दर्शन एवं अभिषेक से कष्ट होते है दूर:योगेश

महोत्सव की विस्तृत जानकारी देते हुए समाज के सचिव योगेश सेठी ने बताया कि उपसर्ग विजेता भगवान पारसनाथ के दर्शन एवं अभिषेक से हमारे ऊपर आने वाले सभी उपसर्ग दूर हो जाते हैं, साथ ही उन्होंने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि हमारे दोनों जिनालयों में भगवान पारसनाथ की पाषाण प्रतिमाएं विराजमान हैं और हम प्रतिदिन उनके दर्शन कर अपने को धन्य करते हैं।

कार्यक्रम को सफल बनाने में इनका रहा योगदान

कार्यक्रम को सफल बनाने में पद्म सेठी, राजू सेठी, नीरज सेठी, निशान्त सेठी, बबलू सेठी, संदीप सेठी, अनन्त सेठी, नितेश सेठी का योगदान रहा। इसके अलावा कार्यक्रम में जीवन पाटनी, श्याम सुंदर जैन, ललित जैन, देवेन्द्र गंगवाल, सुशील चूड़ीवाला, अरविन्द सेठी, संजय सेठी, विकास रपरिया, अशोक सेठी, उषा अजमेरा सहित उपस्थित थे।

—————

(Udaipur Kiran) / अमितेश प्रकाश

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *