Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
CHHATTISGARH

जांजगीर-चांपा:डिप्टी कलेक्टर शशि कुमार चौधरी ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं

जनदर्शन

कोरबा/जांजगीर-चांपा , 15 दिसंबर (Udaipur Kiran) । कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में डिप्टी कलेक्टर शशि कुमार चौधरी ने आज जनदर्शन कार्यक्रम में नागरिकों की समस्याओं, शिकायतों और मांगों को से सुना। जनदर्शन में आज कुल 76 आवेदन प्राप्त हुए।

जनदर्शन में आज तहसील शिवरीनारायण निवासी देवचरण साहू द्वारा मोटराइज्ड सायकल प्रदान करने, तहसील मुख्यालय बलौदा निवासी सनत लाल द्वारा खाता विभाजन करवाने, तहसील पामगढ़ अंतर्गत ग्राम कोड़ाभाट निवासी श्रीमती राममती यादव द्वारा दिव्यांग पेंशन दिलवाने, तहसील मुख्यालय जांजगीर के श्री ललित साहू वृद्धावस्था पेंशन योजना की राशि दिलाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किये। उन्होंने सभी आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को समय पर निराकरण करने के निर्देश दिए।

(Udaipur Kiran) / हरीश तिवारी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *