Skip to content
Sunday, 1 November 2026
BREAKING
CHHATTISGARH

जांजगीर : निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का समापन

निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का भावुक समापन विधायक ब्यास कश्यप बोले—“मंच ने सेवा को साधना बना दिया, 108 जरूरतमंदों में आज लौटी नई उम्मीद”

जांजगीर, 2 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मारवाड़ी युवा मंच एवं जागृति शाखा जांजगीर–नैला द्वारा स्व. रामेश्वर लाल सिंघानिया ‘नेताजी’ की स्मृति में सत्संग भवन वीआईपी सीटी के सामने आयोजित तीन दिवसीय निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का समापन आज मंगलवार को हुआ। अंतिम दिन मुख्य अतिथि के रूप में जांजगीर चांपा विधायक ब्यास कश्यप मौजूद रहे।

शिविर में 108 हितग्राहियों को लाभ मिला जिसमें 85 को कृत्रिम हाथ, 10 को कान की मशीन, 8 को बैसाखी, 5 जरूरतमंदों को स्टिक प्रदान की गई।

इस अवसर पर विधायक ब्यास कश्यप ने कहा कि, “मारवाड़ी युवा मंच ने जिन ज़रूरतमंदों के जीवन में नई रौशनी जगाई है, वह केवल सेवा नहीं—जीवन को फिर से जीने की प्रेरणा है। 108 हितग्राहियों की आंखों में लौटती चमक इस शिविर की वास्तविक सफलता है।”

मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर सुल्तानिया ने कहा कि, सेवा ही मंच की परंपरा है। लोगों के जीवन में आशा की नई अलख जगाना ही हमारा उद्देश्य है, जरूरतमंदों का सहारा बनना हमारी परंपरा है। मंच की सेवा केवल कार्यक्रम नहीं—दिलों का रिश्ता है। मंच से जुड़ाव मेरे लिए सम्मान नहीं, बल्कि हृदय का संबंध है।

इंजीनियर रवि पाण्डेय ने मंच की टीम भावना की सराहना करते हुए कहा कि समाज सेवा का ऐसा अनुशासित और संवेदनशील रूप देखने को कम मिलता है।

समापन कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन पूनम अग्रवाल ने दिया, जबकि आभार प्रदर्शन दीपक सिंघानिया ने किया। कार्यक्रम का संचालन विक्रांत अग्रवाल ने किया।

कार्यक्रम में इंजीनियर रवि पांडेय, भाजपा नेता एवं मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर सुल्तानिया, अग्रवाल सेवा समिति अध्यक्ष संजय भोपालपुरिया, केसरीदेवी सुल्तानिया, गुलाब अग्रवाल, शंकर सिंघानिया, पवन सिंघानिया मौजूद रहे।

(Udaipur Kiran) / हरीश तिवारी

—————

(Udaipur Kiran) / हरीश तिवारी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *