Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

जौनपुर एसआईटी टीम बुधवार को कोडीन कफ सिरप के आरोपित भोला जायसवाल से करेगी पूछताछ

कोडीन कफ सिरप मामले में आरोपित भोला जायसवाल

जौनपुर ,23 दिसंबर (Udaipur Kiran) । यूपी के जौनपुर की एसआईटी टीम कोडीनयुक्त कफ सिरप तस्करी के मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल के पिता भोला जायसवाल से पूछताछ करने सोनभद्र जाएगी। यह कार्रवाई दो साल में 4.60 लाख से अधिक कोडीनयुक्त कफ सीरप की अनियमित खरीद-बिक्री के खुलासे के बाद की जा रही है। सोमवार को एसआईटी पुलिस टीम ने भोला जायसवाल को जौनपुर में एसीजेएम के न्यायालय में पेश कर 14 दिनों की रिमांड पर लिया है।इस मामले में मंगलवार को जानकारी लेने पर क्षेत्राधिकारी शहर गोल्डी गुप्ता ने बताया कि टीम बुधवार को सोनभद्र पहुंचकर आरोपी से अहम जानकारी हासिल करेगी। वही इस मामले में औषधि निरीक्षक रजत कुमार ने अपनी एफआईआर में बताया है कि शैली ट्रेडर्स से विभिन्न फर्मों ने दो साल की अवधि में 4 लाख 60 हजार कोडीनयुक्त कफ सीरप की अनियमित खरीद और बिक्री की है।जांच में सामने आया कि फर्म द्वारा उपलब्ध कराई गई ट्रांसपोर्टर मां कामाख्या एयर कार्गो, हटिया, रांची की बिल्टी पर अंकित मोबाइल नंबर सेवा में उपलब्ध नहीं था। साथ ही, क्रेता फर्मों के जिम्मेदार व्यक्तियों का सत्यापन भी नहीं कराया गया। मेसर्स गुप्ता ट्रेडिंग, बालवरगंज, सुजानगंज जैसी कई फर्म बंद पाई गईं।मेसर्स गुप्ता ट्रेडिंग के प्रोपराइटर सौरभ गुप्ता के पिता शंकर लाल ने बताया कि फर्म का संचालन मौके पर नहीं होता और दुकान बंद कर दी गई है। इसके अतिरिक्त, 1,87,950 बोतल न्यू फॅसेडिल कफ सीरप की आपूर्ति फर्जी हस्ताक्षर और दस्तावेजों के माध्यम से दिखाई गई है।

(Udaipur Kiran) / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *