Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

सर्वोदय विद्यालयों में 19 दिसंबर को होगी जेईई और एनईईटी परीक्षा

सांकेतिक फाेटाे

-शैक्षिक सत्र 2025–26 के लिए निःशुल्क कोचिंग का मिलेगा अवसर

लखनऊ, 17 दिसंबर (Udaipur Kiran) । समाज कल्याण विभाग से संचालित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालयों में पढ़ाई कर रहीं मेधावी छात्राओं को जेईई और एनईईटी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की नि:शुल्क कोचिंग का अवसर प्रदान किया जा रहा है। इसी क्रम में शैक्षिक सत्र 2025–26 के लिए 19 दिसंबर को प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक चलेगी।

29 सर्वोदय विद्यालयों की छात्राएं होंगी शामिल

प्रवेश परीक्षा का आयोजन एक्स नवोदय फाउंडेशन, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, मिर्जापुर के माध्यम से किया जाएगा। इसमें 29 जय प्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालयों की वे छात्राएं शामिल होंगी, जो वर्तमान में कक्षा 10 में अध्ययनरत हैं। और आगामी सत्र 2025–26 में कक्षा 11 (विज्ञान वर्ग- पीसीबी/पीसीएम) में प्रवेश लेंगी। प्रवेश परीक्षा में जेईई के लिए 175 और एनईईटी के लिए 878 छात्राएं भाग लेंगी।

पारदर्शी परीक्षा संपन्न करवाने की तैयारी

समाज कल्याण विभाग के उपनिदेशक जे राम ने बुधवार को बताया कि सर्वोदय विद्यालयों के सभी प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं कि परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराया जाए। समाज कल्याण विभाग से प्रदेश भर में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के छात्र-छात्राओं के लिए सर्वोदय विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं, जहां गुणवत्तापरक शिक्षा के साथ-साथ जेईई और एनईईटी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की नि:शुल्क कोचिंग की सुविधा भी प्रदान की जा रही है, जिससे वंचित वर्ग के प्रतिभावान विद्यार्थियों को आगे बढ़ने का सशक्त अवसर मिल रहा है।

(Udaipur Kiran) / दीपक

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *