Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

ईस्ट जोनल बैंड प्रतियोगिता में झारखंड बालक और बालिका की टीम प्रथम

प्रतियोगिता में शामिल मंत्री दीपक बिरूआ सहित विजेता टीम के सदस्‍य

रांची, 15 दिसंबर (Udaipur Kiran) । झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची की मेजबानी में सोमवार को खेल गांव स्थित मेगा स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में जोनल स्तरीय ईस्ट जोनल बैंड प्रतियोगिता का भव्य समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में पूर्वी भारत के छह राज्यों झारखंड, असम, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडिशा और सिक्किम के 15 बालक और बालिका वर्ग के पाइप एवं ब्रास बैंड दलों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि मंत्री दीपक बिरूआ ने विजेता प्रतिभागियों को ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में राष्ट्रीय एकता, अनुशासन और सांस्कृतिक चेतना का विकास होता है।

प्रतियोगिता में पाइप बैंड बालक और बालिका वर्ग में झारखंड ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि सिक्किम द्वितीय और मिजोरम तृतीय स्थान पर रहा। ब्रास बैंड बालिका वर्ग में त्रिपुरा प्रथम, झारखंड द्वितीय और असम तृतीय रहा। वहीं ब्रास बैंड बालक वर्ग में झारखंड प्रथम, त्रिपुरा द्वितीय और ओडिशा तृतीय स्थान पर रहा। प्रथम स्थान पाने वाले राज्यों को 10 रुपये द्वितीय को 7,000 और तृतीय को 3,000 रुपये की पुरस्कार राशि दी गई। कार्यक्रम का संचालन समन्वयक चंद्रदेव सिंह ने किया।

इस अवसर पर

निदेशक शशि रंजन और राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन ए सोरेंग ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

वहीं विजेता टीम को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, शिक्षा सचिव उमाशंकर सिंह, प्रशासी पदाधिकारी सच्चिदानंद द्विवेदी सहित अन्य लोगों ने बधाई दी।

—————

(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *