जींद : ढाई दशक से फरार चल रहा आरोपित गिरफ्तार

पुलिस गिरफ्त में मिथा.

जींद, 13 दिसंबर (Udaipur Kiran) . ऑपरेशन हॉटस्पाॅट डोमिनेशन अभियान के तहत उचाना मंडी चौकी पुलिस ने 25 साल से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है. उचाना मंडी चौकी के इचांर्ज उपनिरीक्षक अनील कुमार ने Saturday को जानकारी देते हुए बताया कि थाना उचाना के तहत 30 अगस्त 1997 को वांछित आरोपित उचाना खुर्द निवासी मिथा को आईपीसी के तहत अदालत ने वर्ष 2001 में सात वर्ष कारावास की सजा सुनाई थी. सजा के उपरांत मिथा ने Punjab एवं Haryana उच्च न्यायालय से जमानत प्राप्त कर अपने गांव उचाना खुर्द से फरार हो गया तथा फरारी के दौरान आरोपित ने अपना नाम बदल कर कर्मबीर रख लिया तथा विभिन्न स्थानों पर संस्कृत, रामायण, महाभारत एवं वेदों के प्रचार-प्रसार की आड़ में अपनी पहचान छुपा कर जीवन व्यतीत कर रहा था.

Punjab एवं Haryana हाईकोर्ट, चंडीगढ़ द्वारा सजा बरकरार रखे जाने के पश्चात भी फरार आरोपित का कोई सुराग नहीं मिल पा रहा था. इसी दौरान चौकी मंडी उचाना पुलिस ने तकनीकी सूचना के आधार पर आरोपित मिथा वासी उचाना को गांव चनालहेड़ी (कुरुक्षेत्र) से नियमानुसार गिरफ्तार किया. आरोपित मिथा को अदालत में पेश करके पुलिस आगामी कार्यवाही नियमानुसार अमल में ला रही है .

एसपी कुलदीप सिंह ने कहा कि अपराध चाहे जितना पुराना हो जाए, कानून की पकड़ से कोई भी अपराधी हमेशा के लिए बच नहीं सकता है. समय लग सकता है लेकिन न्याय तक पहुंच अवश्य होती है. 25 वर्षों से फरार आरोपित की गिरफ्तारी जींद पुलिस की निरंतर मेहनत, सतर्कता और मजबूत संकल्प का परिणाम है.

—————

(Udaipur Kiran) / विजेंद्र मराठा

Leave a Comment