जींद : गीता महोत्सव नई पीढ़ी को अपने गौरवशाली ज्ञान परंपरा से जोड़ता है : अमरपाल राणा

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमरपाल राणा.
गीता जयंती महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देते हुए छात्राएं.

जींद, 30 नवंबर (Udaipur Kiran) . Haryana कोर्पेटिव बैंक के चेयरमैन अमरपाल राणा ने कहा कि भगवत गीता मानव जीवन के लिए वह महान ग्रंथ है, जो हर परिस्थिति में सही दिशा दिखाता है. जयंती माता की पावन धरा पर गीता जयंती महोत्सव जैसे आयोजन समाज को संस्कृति, आध्यात्म और नैतिक मूल्यों से जोडऩे का माध्यम बनते हैं. ऐसे कार्यक्रम नवपीढ़ी को अपनी जड़ों और अपने गौरवशाली ज्ञान परंपरा से परिचित कराते हैं.

Haryana कोर्पेटिव बैंक के चेयरमैन अमरपाल राणा sunday को गीता जयंती महोत्सव के दूसरे दिन प्रात:कालीन सत्र के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे. उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और हवन में आहूति डाल विश्व कल्याण की कामना की. उन्होंने कहा कि जयंती माता जींद की पावन धरा पर sunday को संस्कृति, अध्यात्म और कला का अद्भुत संगम देखने को मिला, आधुनिक दौर की तेज रफ्तार जिंदगी में गीता के मार्गदर्शन की प्रासंगिकता को केंद्र में रखते हुए आयोजित यह महोत्सव न केवल आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत रहा बल्कि जींद की सांस्कृतिक समृद्धि का भी भव्य प्रदर्शन बनकर उभरा है. प्रदर्शनी से लेकर मंचीय प्रस्तुतियों तक हर आयाम में अध्यात्म, परंपरा और नवाचार का सुंदर मेल दिखाई दिया. इसलिए युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहकर पढ़ाई, खेलकूद और समाज सेवा में आगे आना चाहिए. जिला स्तरीय गीता महोत्सव के सांस्कृतिक मंच पर विभिन्न विद्यालयों और महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुतियों से समां बांध दिया. माता चन्नन देवी आर्य कन्या गुरूकुल पिल्लूखेड़ा, गोपाल विद्या मंदिर सहित अन्य स्कूलों के छात्रों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी.

—————

(Udaipur Kiran) / विजेंद्र मराठा

Leave a Comment