जींद परिवहन समिति बस ने मारी ऑटो को टक्कर, डीजीपी के आदेश पर कार्रवाई

कार्रवाई करते हुए ट्रैफिक पुलिसकर्मी.

जींद, 12 दिसंबर (Udaipur Kiran) . पटियाला चौक के पास शुक्रवार को परिवहन समिति की बस ने ऑटो को टक्कर मार दी. टक्कर का यह वीडियो वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वायरल वीडियो पुलिस महानिदेशक तक पहुंचा. जिस पर पुलिस महानिदेशक ने तुरंत कार्रवाई के आदेश दिए. आदेशों पर जिला यातायात पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए समिति की बस को काबू कर इम्पाउंड कर दिया और उस पर 33 हजार रुपये का जुर्माना लगा कर चालान कर दिया.

शुक्रवार को जानकारी देते हुए यातायात Police Station प्रभारी शमशेर सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि शुक्रवार को पटियाला चौक के पास एक परिवहन समिति की बस ने ऑटो में टक्कर मार दी है. बस चालक ने लापरवाही से बस चलाई और ऑटो को क्षतिग्रस्त कर दिया. आसपास के लोगों ने भी इसमें बस चालक की लापरवाही बताई. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बस को पकड़ लिया.

जींद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मोटर वाहन अधिनियम के तहत बस चालक का 33 हजार रुपये का नियमानुसार चालान करके बस को इम्पाउंड कर दिया. उन्होंने कहा कि किसी भी वाहन चालक द्वारा लापरवाही, यातायात नियमों की अनदेखी या किसी की जान को खतरे में डालने वाली हरकत पर तुरंत और सख्त कार्रवाई की जाएगी. इसमें चाहे कोई भी वाहन हो. यातायात नियमों की अनदेखी नहीं होने दी जाएगी. Superintendent of Police कुलदीप सिंह ने कहा कि सड़क पर सावधानी संयम और नियमों का पालन करना चाहिए. कोई भी दुर्घटना हो तो तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दें.

—————

(Udaipur Kiran) / विजेंद्र मराठा

Leave a Comment