Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

राजद–कांग्रेस को सरकार से बाहर करे झामुमो : आजसू

आजसू नेता प्रवीण प्रभाकर की फाइल फोटो

रांची, 21 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । आजसू पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर ने कहा है कि बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस–राजद ने झामुमो को औकात बता दी है।

उन्‍होंने मंंगलवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि तेजस्वी यादव ने झारखंड के मंत्री संजय यादव के पुत्र को बिहार में टिकट दे दिया, लेकिन झामुमो को एक भी सीट के लायक नहीं समझा। उन्होंंने कहा कि झामुमो में जरा भी स्वाभिमान है तो उसे अविलंब झारखंड विरोधी ताकतों राजद–कांग्रेस से नाता तोड़ लेना चाहिए।

प्रभाकर ने कहा कि बिहार चुनाव के कूचे से बेआबरू होकर निकलने के बाद झामुमो में नैतिक साहस और दम है तो वह राजद–कांग्रेस के मंत्रियों को सरकार से निकाल बाहर करे, तभी झारखंड की जनता और स्व शिबू सोरेन की गरिमा की रक्षा हो पाएगी।

प्रभाकर ने कहा कि राजद–कांग्रेस के साथ झामुमो का गठजोड़ स्वाभाविक नहीं बल्कि अवसरवादी गंठबंधन है।

उन्होंने कहा कि दोनों दल झारखंड विरोधी भूमिका में रहे हैं और जब भी मौका मिला झारखंड आंदोलन की सौदेबाजी की। लालू प्रसाद ने तो यहां तक बयान दे दिया था कि झारखंड मेरे शव पर बनेगा। इसके बाद भी उनके एकमात्र विधायक को हेमंत सोरेन ने मंत्री बनाकर रखा था।

प्रभाकर ने कहा कि कई दिनों से झामुमो इस आस में था कि उसे भी बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की सीटों के बंटवारे में हिस्सा मिलेगा। झामुमो नेता लगातार दावा कर रहे थे और झामुमो के मंत्री और महासचिव तेजस्वी के दरबार में हाजिरी भी लगा आए थे। लेकिन तेजस्वी यादव ने झामुमो को जरा भी तवज्जो नहीं दी। अब मंत्री सुदिव्य प्रसाद आरोप लगा रहे हैं कि राजद–कांग्रेस ने राजनीतिक धूर्तता की है। अगर झामुमो ऐसा मानता है तो वह राजद–कांग्रेस को सबक सिखाए, ना कि सिर्फ बयानबाजी कर जनता की आंख में धूल झोंके।

—————

(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *